एडल्ट फिल्मों में काम करने की लिए तैयार थीं कंगना, फिर एक मौके ने बदल दी किस्मत; आज बॉलीवुड पर करती हैं राज

Kangana Ranaut Untold Story: कंगना रनौत ने आज अपने बेबाक अंदाज से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना ली है. खूबसूरत एक्ट्रेस कंगना 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही है. उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है.

Published by Preeti Rajput

Kangana Ranaut Untold Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने अलग और बेबाक अंदाज से लिए जानी जाती है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्मी जगत से लेकर राजनीति में भी पहचान बना ली है. दुनियाभर में आज लोग उन्हें जानते हैं, शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. एक्ट्रेस कंगना 23 मार्च को आज अपना जन्मदिन मना रही है. उन्होंने सिनेमाजगत में ऊंचा मुकाम हासिल किया है. वह कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं, क्वीन, फैशन और ‘तनु वेड्स मनु’ आदी. लेकिन क्या आपको मालूम है कि अपने इस फिल्मी करियर को बनाने के लिए कंगना किस तरह के रास्तों पर चलकर यहां तक पहुंची हैं. 

एडल्ट फिल्म में काम करने वाली थीं कंगना

कंगना ने एक टीवी शो में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए हैरान कर देने वाले खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एक एडल्ट फिल्म लगभग साइन कर चुकी थीं. उन्होंने इस फिल्म के लिए फोटोशूट तक करवा लिया था. लेकिन फिर उन्हें अचानक महसूस होने लगा कि यह उनके लिए ठीक नहीं है, फिर वह उस फिल्म से अलग हो गईं. 

कंगना ने खोला राज

कंगना ने बताया कि जब वह काम की तलाश कर रही थीं. तब उन्हें एडल्ट फिल्म ऑफर की गई थी. उन्होंने कहा कि ‘मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दिया था. इसके लिए मैंने फोटोशूट भी करवा लिया था. लेकिन यह मुझे किसी सी ग्रेड फिल्म जैसी लग रही थी. मुझे कुछ ठीक नहीं लगा तो मैंने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए. तभी मुझे गैंगस्टर फिल्म का ऑफिर मिला और मैंने हां कर दी. इसके बाद एडल्ट फिल्म के प्रोड्यूसर ने मुझे काफी वक्त परेशान करते रहे. क्योंकि मैंने उनकी फिल्म को ना कह दिया था. अगर उस समय मुझे गैंगस्टर नहीं मिली होती, तो मैं वह फिल्म कर लेती.’

Bihar Board 12th Result 2026 out: खत्म हुआ इंतजार, आ गया क्लास 12 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम

कैसे मिली फिल्म गैंगस्टर?

दरअसल, निर्देशक अनुराग बसु उस समय फिल्म गैंगस्टर पर काम कर रहे थे. वह एक रेस्ट्रोरेंट पहुंचे थे जहां कंगना पहले से ही मौजूद थीं. कंगना वहां कॉफी पी रही थीं. उन्हें देखकर अनुराग बसु को उनमें कुछ अलग नजर आया. जिसके बाद उन्होंने एक वेटर के जरिए एक कागज कंगना के पास भेजा जिस पर लिखा था कि क्या वह एक्टिंग करना चाहती हैं. बस इसी तरह बात आगे बढ़ी और उन्हें फिल्म गैंगस्टर ऑफर की गई.

‘सांप है या माइकल जैक्सन का फैन’? देखिए इस नागराज का ‘मूनवॉक’ जैसा अद्भुत और मजेदार डांस!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026