भूतिया गुड़िया, 100 साल पुराना श्राप…डर क्या होता है बताएगी ‘काल त्रिघोरी’

Kaal Trighori Movie: भूतिया गुड़िया और 100 साल पुराने श्राप की कहानी के साथ अरबाज खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं. अरबाज खान की अपकमिंग हॉरर फिल्म काल त्रिघोरी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Published by Prachi Tandon

Kaal Trighori Movies Poster Out: हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के क्रेज के बीच बॉलीवुड ने भी डरावनी कहानियों वाली मूवीज का स्टैंडर्ड अब बढ़ाना शुरू कर दिया है और इसका परफेक्ट उदाहरण अरबाज खान की अपकमिंग फिल्म साबित होने वाली है. जी हां, अरबाज खान (Arbaaz Khan) एक हॉरर फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं. अरबाज की अपकमिंग फिल्म का नाम काल त्रिघोरी है, जो सिनेमाघरों में 14 नवंबर को दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म की कहानी एक 100 साल पुराने श्राप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है, जो सिर्फ लोगों को डराएगी नहीं बल्कि उनके दिमाग की नसों को भी खोलकर रख देगी. 

काल त्रिघोरी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अरबाज खान (Arbaaz Khan Movie) स्टारर और नितिन वैद्य की डायरेक्टेड फिल्म काल त्रिघोरी का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है. फिल्म के नए पोस्टर में एक डरावनी जगह देखने को मिल रही है, जिसके बीच एक पत्थर की भूतिया गुड़िया नजर आ रही है जिसे लोहे की चेनों से बांधकर रखा गया है. काल त्रिघोरी के नए पोस्टर पर साथ ही लिखा है, उसके लिए…100 साल इंतजार किया गया.

क्या है काल त्रिघोरी की कहानी?

A post shared by Pen Movies (@penmovies)

Related Post

अरबाज खान (Arbaaz Khan Horror Movie) की नई फिल्म काल त्रिघोरी की फिल्म पौराणिक कथाओं को आधुनिक कहानी के साथ जोड़ती नजर आएगी. कथित तौर पर काल त्रिघोरी की कहानी एक ऐसे अभिशाप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी जो 100 साल के बाद एक बार फिर लोगों के सामने आता है और अभिशप्त लोगों की किस्मत के साथ जुड़ता है. कुल मिलाकर कहें तो यह फिल्म सिर्फ ऑडियंस को डराने नहीं बल्कि सोचने और समझने पर भी मजबूर कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Maharani 4 Trailer: हेलो प्राइम मिनिस्टर आपका प्रपोजल रिजेक्ट…बिहार चुनाव के बीच ‘महारानी का खेला’

बता दें, काल त्रिघोरी (Kaal Trighori Release Date) के मेकर्स ने 29 अक्टूबर को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है और 30 सितंबर को डरावना ट्रैक मंत्र आवाहन रिलीज करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह ट्रैक डरावनी दुनिया का माहौल तैयार कर सकता है. यह फिल्म 14 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हॉरर फिल्म में अरबाज खान के साथ रितुपर्णा सेनगुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, महेश मांजरेकर, राजेश शर्मा और मुग्धा गोडसे लीड रोल में नजर आएंगे.  

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान की ‘जंग’ बनी अमिताभ बच्चन के नाती के करियर का सहारा! Ikkis में अगस्त्य नंदा का जोश ही है ‘सबकुछ’ 

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026