गुस्सैल जया बच्चन को काजोल ने हंसाया, लोगों ने लिए मजे, बोले-एक्ट्रेस को ऑस्कर मिलना चाहिए

आमतौर पर जया पैपराजी से ठीक से बात नहीं करती हैं. उन्हें भला-बुरा कहना और तस्वीरें न खिंचवाने की जया की पुरानी आदत है लेकिन काजोल के कहने पर उन्होंने पहली बार हंसकर पोज़ दिए.

Published by Kavita Rajput

Jaya Bachchan Kajol at Durga Pandal: मुंबई में हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पंडाल में सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगता है. ये पंडाल बॉलीवुड की मुखर्जी फैमिली मैनेज करती है जिसमें रानी मुखर्जी, काजोल, तनिषा और अयान मुखर्जी जैसे सेलेब्स शामिल हैं. इस पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने वाले सेलेब्स में कई बड़े नाम शामिल होते हैं जैसे रणबीर कपूर, जया बच्चन आदि. हाल ही में जया बच्चन (Jaya Bachchan) पंडाल में पहुंचीं और मां दुर्गा के दर्शन किए. इस दौरान जया ने काफी समय बाद पैप्स के साथ हंसी-ख़ुशी बात की और सोलो पोज़ दिए. 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

काजोल ने जया को मनाया 
आमतौर पर जया पैपराजी से ठीक से बात नहीं करती हैं. उन्हें भला-बुरा कहना और तस्वीरें न खिंचवाने की जया की पुरानी आदत है. वो आमतौर पर पब्लिक अपीयरेंस में गुस्से में भी नजर आती हैं लेकिन दुर्गा पंडाल में उनका अलग रूप देखने को मिला. जया ने हाथ जोड़कर पैपराजियों को पोज़ दिए और काजोल ने सभी को थैंक यू बोला. जया सोलो तस्वीरें खिंचवाने से बच रही थीं लेकिन काजोल ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना लिया. जया इस दौरान रेड साड़ी के साथ पर्ल नैकलेस और ईयररिंग्स में काफी सुंदर लग रही थीं.  जया को पंडाल में खुश देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खुश हो गए. उन्होंने वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, ये पहली बार हंसते हुए दिखी हैं.  एक यूजर ने तो काजोल के लिए ऑस्कर की डिमांड कर डाली क्योंकि उन्होंने जया को हंसाने का असंभव काम कर दिखाया है.

Related Post

A post shared by Voompla (@voompla)

क्लॉस्टेरोफोबिया से पीड़ित हैं जया 
जया बच्चन पब्लिक इवेंट्स में अक्सर आपा खो बैठती हैं और उनके गुस्से की वजह से उनके व्यवहार पर कई सवाल भी उठते हैं. बेटी श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू में इसका कारण बताते हुए कहा था कि उनकी मां को क्लॉस्टेरोफोबिया नाम की बीमारी है. ये एक प्रकार की मानसिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति भीड़ में आपा खो बैठता है और घबरा जाता है. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026