Huma Qureshi पर रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने लुटाया प्यार, वायरल वीडियो में गले में हाथ डालकर एक्ट्रेस को चूमते दिखे

हुमा और रचित पब्लिकली अपना रिश्ता कबूलने से बचते रहे हैं लेकिन ये पहला मौका है जब कॉन्सर्ट में इनकी नजदीकियां इतनी खुलकर सामने आई है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. एक तरफ ओटीटी पर एक के बाद एक हिट वेबसीरीज के जरिए वह दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं. दूसरी तरफ हेमा का नाम पर्सनल लाइफ में एक्टिंग कोच रचित सिंह से जुड़ रहा है. हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इनकी करीबियां खुलकर सामने आई हैं.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Post

रचित ने लुटाया हुमा पर प्यार

दरअसल हाल ही में हुमा मुंबई में हुए हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में पहुंचीं. इस दौरान रचित भी उनके साथ थे. वायरल वीडियो में हुमा रचित के साथ कॉन्सर्ट एन्जॉय करते हुए काफी चिल मूड में नजर आ रही हैं. रचित भी हुमा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं और उन्हें हग देखकर उनके सिर को चूमते नजर आ रहे हैं. उनके अलावा इस वीडियो में सान्या मल्होत्रा, मुनव्वर फारुकी भी कई गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में रचित को कैजुअल लुक में देखा गया. वह ब्लैक टी शर्ट और मैचिंग ट्राउजर्स में नजर आए जबकि हुमा ब्लू डेनिम टॉप और शॉर्ट्स में काफी सुंदर लगीं.

बता दें कि हुमा और रचित पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों पब्लिकली अपना रिश्ता कबूलने से बचते रहे हैं लेकिन ये पहला मौका है जब कॉन्सर्ट में इनकी नजदीकियां इतनी खुलकर सामने आई है. रचित के करियर की बात करें तो वह आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल को ट्रेनिंग देने का काम कर चुके हैं. उन्होंने सीरीज कर्मा कॉलिंग से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. हाल ही में उन्हें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थम्मा‘ में भी देखा गया था.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026