ऋतिक रोशन की खुशियों के बीच आई चिंता की खबर, सबा आजाद अस्पताल में हुईं भर्ती, खुद किया खुलासा

Saba Azad Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने कजिन ईशान रोशन की शादी में डांस करते नजर आए, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद अचानक बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो गईं.

Published by sanskritij jaipuria

Saba Azad Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋतिक रोशन अपनी हर जगह मौजूदगी से माहौल को खास बना देते हैं. हाल ही में उनके कजिन ईशान रोशन की शादी में उन्होंने भी धूम मचाई. शादी के मौके पर ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ स्टेज पर धमाकेदार डांस करते नजर आए. लेकिन इसी बीच एक चिंता वाली खबर सामने आई, जब उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ऋतिक रोशन अपनी दोनों बेटों रिदान और रेहान के साथ ईशान रोशन की शादी में पहुंचे. उन्होंने पैपराजी के सामने सबके साथ पोज भी दिए. शादी में ऋतिक का उत्साह देखते ही बन रहा था. स्टेज पर उन्होंने अपने बेटों के साथ मिलकर डांस किया और माहौल को और भी जीवंत बना दिया. ऋतिक ब्लैक आउटफिट में काफी आकर्षक दिखे और डांस फ्लोर पर सभी की नजरें उन पर ही टिक गईं.

सबा आजाद अस्पताल में क्यों?

शादी के दौरान सबा आजाद अचानक गायब नजर आईं. इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई. सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल में लेटी हुई एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्होंने बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि उनके भाई की शादी लगभग छूटती-छूटती बची.

ऋतिक और सबा का रिश्ता

ऋतिक रोशन ने पहले सुजैन खान से शादी की थी, जो 2014 में खत्म हो गई. इसके बाद वे लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं.दोनों में उम्र का अंतर है, ऋतिक जनवरी 2026 में 52 साल के हो जाएंगे, जबकि सबा की उम्र 40 साल है. दोनों अपने रिश्ते को काफी समय से संभाल रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026