पत्नी सुनीता की हरकत पर गोविंदा को जोड़ने पड़े हाथ, इस वजह से मचा हंगामा तो मांगी माफी

सुनीता हाल ही में टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं जहां उन्होंने गोविंदा की पंडितों से परामर्श लेने की आदत का जिक्र किया था.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja)के रिश्ते में कड़वाहट अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है. हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा की लाइफस्टाइल पर सवाल उठाए थे. सुनीता ने ये भी खुलासा किया था कि गोविंदा अपने पंडित के कहने पर लाखों रुपए पूजा-पाठ में लगाते हैं.अब गोविंदा ने सुनीता के अपनी फैमिली पंडित पर किए कमेंट्स पर हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी है.

4 नवंबर को एक वीडियो जारी कर गोविंदा ने कहा कि वो सालों से पंडित मुकेश शुक्ला से परामर्श ले रहे हैं और उनके परिवार का बहुत सम्मान करते हैं. गोविंदा ने पंडित मुकेश शुक्ला के पिता का भी जिक्र किया जो कि लंबे समय तक उनके परिवार से जुड़े रहे. गोविंदा ने कहा, मेरी पत्नी ने पंडित मुकेश शुक्ला के खिलाफ पॉडकास्ट में बेहद अपमानजनक कमेंट्स किए जिनकी मैं निंदा करता हूं, मैं तहेदिल से माफ़ी मांगता हूं. पंडित जी और उनका परिवार मेरे साथ मुश्किल दौर में खड़ा रहा और मैं उनकी बेहद इज्जत करता हूं. 

Related Post

क्या कहा था सुनीता ने?
सुनीता हाल ही में टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं जहां उन्होंने गोविंदा की पंडितों से परामर्श लेने की आदत का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे घर में पंडित हैं जो बात-बात पर गोविंदा से कहते 2 लाख दो पूजा करवानी है,मैं कहती हूं कि इनका पूजा-पाठ काम नहीं आने वाला है, अपनी की गई पूजा ही काम आती है. सुनीता ने ये भी कहा था कि गोविंदा ने आसपास चमचों की फौज खड़ी कर रखी है जो उन्हें गलत सलाह देते हैं.ये लोग मुझे भी पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सच कहती हूं.ये लोग गोविंदा के मेरे खिलाफ कान भी भरते हैं. 

1987 में हुई थी शादी 
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी. दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं-बेटा यशवर्धन और बेटी टीना. पिछले कुछ समय से ही गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि सुनीता तलाक की अर्जी लगा चुकी हैं हालाँकि बाद में दोनों ने इस बात का खंडन कर दिया था.    

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026