दो फिल्मों से निकाली गई दीपिका पादुकोण पर फराह खान ने कसा तंज, 8 घंटे की शिफ्ट वाली बात का उड़ाया मज़ाक

दीपिका पादुकोण अपने नखरों के चलते दो फिल्मों से बाहर निकाली गई हैं. अब उनकी फिल्मों में आठ घंटे वाली शिफ्ट को लेकर फराह खान ने भी उनपर तंज कसा है.

Published by Kavita Rajput

Farah Khan takes a dig at Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों तब से सुर्ख़ियों में हैं जबसे उन्हें फिल्म ‘कल्कि 2′(Kalki 2) से निकाले जाने की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था. दीपिका ने संदीप से फिल्म के लिए ज्यादा फीस के साथ-साथ ये शर्त रखी थी कि वो एक दिन में केवल आठ घंटे की शिफ्ट ही करेंगी, उससे ज्यादा वो एक दिन में काम नहीं करेंगी. इस बात से संदीप रेड्डी वांगा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने दीपिका को फिल्म से निकाल दिया था. अब दीपिका की फिल्मों में आठ घंटे वाली शिफ्ट को लेकर फिल्ममेकर फराह खान (farah Khan) ने भी उनपर तंज कसा है. 

फराह बोलीं-दीपिका बस आठ घंटे शूट करती है…
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि फराह अपने यूट्यूब vlog के लिए एक्टर रोहित सराफ एक घर पहुंचीं. फराह अपने vlog में स्टार्स के किचन में जाकर अपने कुक दिलीप के साथ वीडियो शेयर करती हैं. रोहित सराफ वाले एपिसोड में एक्टर ने खुद बताया कि उनकी पहली बार कैमरे के सामने आई हैं और इसके लिए उन्होंने हां कहने में एक साल का वक्त लगा दिया. फराह ने रोहित को इसका जवाब देते हुए कहा, हां इतना टाइम तो दीपिका पादुकोण ने नहीं लगाया मुझे हां बोलने में. फराह की ये बात सुनकर उनके कुक दिलीप ने पूछा, मैम दीपिका पादुकोण मैम कब आएंगी हमारे शो पर? फराह ने इस बात का जवाब देते हुए मजाक में कहा, जिस दिन तू गांव जाएगा न, वो उस दिन आएगी. इसके बाद फराह ने दीपिका पर तंज कसते हुए कहा, दीपिका पादुकोण अब सिर्फ आठ घंटे शूट करती हैं,उसको शो पे आने का टाइम नहीं है. 

Related Post

दो बड़ी फिल्मों से बाहर हो गईं दीपिका
बता दें कि दीपिका सितंबर 2024 में एक बेटी की मां बनी थीं. मई 2025 में ये खबरें आईं कि वह प्रभास स्टारर स्पिरिट से बाहर हो गईं हैं. इसके बाद सितंबर 2025 में ये खबरें आ गईं कि दीपिका नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2 से भी बाहर हो गई हैं. इसके हीरो भी प्रभास थे. मेकर्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि कल्कि 2 जैसी फिल्में कमिटमेंट से ज्यादा डिजर्व करती हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026