काजोल ने आमिर खान संग सीन के लिए रखी थी शर्त; डायरेक्टर को दी थी चेतावनी; बोलीं- ‘ये गाना ससुराल वालों…’

Dekho Naa Song: निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्म 'फना' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. जब काजोल ने उनसे एक सीन के लिए आपत्ति जताई थी.

Published by Preeti Rajput

Dekho Naa Song: काजोल और आमिर खान स्टारर फिल्म फना की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म ने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के गाने आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की लिस्ट में शुमार है. लेकिन फिल्म के एक गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने आपत्ति जताई थी. वहीं अब सालों बाद फिल्म के निर्देशक कुणाल कोहली ने इसका खुलासा किया है. इस बात के लिए काजोल ने डायरेक्टर को चेतावनी तक दे डाली थी. 

काजोल को नहीं लेना चाहते थे डायरेक्टर?

कुणाल कोहली ने स्क्रीन से बातचीत में साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म फना से जुड़ी मजेदार बातों का जिक्र किया. इस दौरान डायरेक्टर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म के लिए काजोल के बारे में नहीं सोचा था. क्योंकि उसी समय काजोल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. इसलिए निर्देशक को लगा कि फिलहाल वह यह फिल्म नहीं कर पाएंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी सुनते ही इसके लिए हामी भर दी. जिसने कुणाल कोहली को चौंकाने का भी काम किया था. 

‘देखा ना’ गाने को लेकर दी चेतावनी

फिल्म में एक गान ‘देखो ना’, में काजोल और आमिर खान पर बारिश के सीन में शूट किया गया था. एक्ट्रेस ने इस गाने के लिए कुणाल से कहा था कि ‘देखो, मुझे ये गाना ससुराल वालों के साथ देखना है, इसलिए आप बोल्ड सीन दिखाओ, लेकिन इस बात का ख्याल रखना.’

Related Post

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अखाड़े में धुरंधर 2 ने एनिमल-जवान को पछाड़ा, पहले दिन ही कर ली ‘छप्पर फाड़’ कमाई

काजोल का जबरदस्त किरदार

बता दें कि, फिल्म फना में काजोल ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया है. निर्देशक ने कहा कि काजोल के किरगार को वह वास्तविक दिखाना चाहते थे, न कि उसकी विकलांगता से सीमित. उन्होंने कहा कि ‘हमने उन्हें काले रंग के धूप के चश्मे नहीं पहनाए. क्योंकि उनकी आखों के साथ ही हमें खेलना था. मैं चाहता था कि हीरो और दर्शक उनकी आंखों में देखें. इसलिए उनकी आंखों को ढका नहीं गया था.’ निर्देशक ने आगे कहा कि ‘मैं किसी भी तरह से पीछे नहीं हटना चाहता था. अगर वह अंधी है तो क्या है. वह भी उतना है प्यार कर सकती है, जितना कि कोई स्वस्थ व्यक्ति. इसलिए मैं इसे सीमित नहीं करना चाहता था.’

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: पास या फेल कैसी है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, आ गया ट्विटर रिव्यू!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Petrol Price Hike: एलपीजी के बाद अब पेट्रोल की बारी, प्रीमियम रेट में आया उछाल; यहां जानें नई दरें

Petrol Price In India: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये प्रति…

March 20, 2026

Gangaur Puja 2026: गणगौर कब है? जानिए पूजा का शुभ समय और महत्व

Gangaur Puja 2026: गणगौर तीज 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. यह पर्व खासतौर पर…

March 20, 2026

Mamata Banerjee Style: कॉटन की साड़ी, कंधे पर थैला… अनोखा है बंगाल की ‘दीदी’ ममता का स्टाइल

Mamata Banerjee Cotton Saree Look: बंगाल में चुनावी माहौल गरम है और टीएमसी ने तैयारी…

March 20, 2026