मां या कुछ और? Hema Malini को क्या कहकर बुलाते हैं सनी-बॉबी देओल…

जैसा की सभी को पता है कि हेमा मालिनी एक्टर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है. इसी बीच लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर सनी और बॉबी हेमा मालिनी को क्या कहते हैं. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

बॉलीवुड के फेमस एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की जोड़ी पर्दे पर जितनी फेमस रही, उनकी असल जिंदगी की कहानी भी उतनी ही चर्चा में रही है. दोनों की मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई थी, जहां धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए. उस दौर में धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे, फिर भी उन्होंने हेमा मालिनी से शादी करने का फैसला किया.

साल 1980 में जब हेमा मालिनी ने 32 साल की उम्र में 45 साल के धर्मेंद्र से शादी की, तो इस फैसले ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी. धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटे सनी व बॉबी देओल इस बात से बेहद आहत हुए थे. परिवार के भीतर तनाव बढ़ गया था, लेकिन समय के साथ ये दूरी कम होती गई.

धीरे-धीरे नार्मल हुए रिश्ते

शुरुआत में हेमा और धर्मेंद्र के परिवार के बीच मतभेद जरूर थे, लेकिन बाद में हालात नार्मल हो गए. अब सनी और बॉबी देओल अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखते हैं. वे समय-समय पर उनसे मिलने भी जाते हैं. हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सनी और बॉबी दोनों उनसे मिलने उनके घर आते हैं, लेकिन वो इन मुलाकातों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करतीं, क्योंकि ये निजी पल होते हैं.

Related Post

क्या कहते हैं सनी और बॉबी अपनी सौतेली मां को?

हेमा मालिनी और सनी देओल की उम्र में केवल नौ साल का अंतर है, जबकि बॉबी उनसे 21 साल छोटे हैं. एक इंटरव्यू में जब हेमा से पूछा गया कि सनी और बॉबी उन्हें किस नाम से बुलाते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – हेमा जी. इस जवाब ने ये साफ कर दिया कि उनके बीच सम्मान और सौहार्द का रिश्ता है.

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंता

हाल ही में धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस खबर के बाद पूरा परिवार हेमा मालिनी, सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचें. सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें भी फैलीं, जिनका हेमा मालिनी ने खंडन किया और बताया कि एक्टर अब ठीक हैं.

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की कहानी सिर्फ प्रेम की नहीं, बल्कि समझ और स्वीकार्यता की भी मिसाल है. परिवार में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद, आज ये रिश्ता आपसी सम्मान और अपनत्व की मिसाल बन चुका है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026