जब डायरेक्टर ने धर्मेंद्र से शूट करवा लिया रेप सीन, सनी देओल को पता चला तो हुआ कुछ ऐसा

धर्मेंद्र का नाम एक बार तब विवादों में आ गया था जब एक फिल्म में उन्हें रेप सीन करते हुए दिखाया गया था, लेकिन इसकी हकीकत जब सामने आई तो...

Published by Kavita Rajput

Dharmendra Movies: बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र (Dharmendra) को फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन छह दशक से ज्यादा बीत चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. कई बार उनकी कुछ फिल्मों में विवाद भी हुए हैं. इनमें से ऐसी ही एक फिल्म थी जिसका नाम आज का गुंडा (Aaj Ka Gunda) था. 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को बी ग्रेड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर कांति शाह ने बनाया था. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी धोखाधड़ी की थी जिससे धर्मेंद्र के साथ-साथ उनके बेटे सनी देओल भी भड़क उठे थे. 

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि कांति शाह ने धर्मेंद्र के साथ धोखा करके उनकी बॉडी पर तेल लगवाकर उनसे कुछ हॉर्स राइडिंग के सीन्स शूट करवा लिए थे. धर्मेंद्र इन सीन्स को शूट करके बेहद खुश थे कि उन्होंने अपना बेस्ट दिया है लेकिन बाद में उन्हें मालूम चला कि उनके साथ धोखा किया गया है. फिल्म में उनके क्लोज अप शॉट्स ही लिए गए हैं और एक बॉडी डबल हायर करके उससे रेप सीन शूट करवाया है.जब फिल्म रिलीज़ हुई तो इन सीन्स को देखकर हर कोई सोच में पड़ गया कि धर्मेंद्र ने फिल्म में रेप सीन शूट किया है. जब धर्मेंद्र को इस बात की भनक लगी कि कांति ने उनके साथ इतना बड़ा धोखा किया है तो वो भड़क गए. 

Related Post

यहां तक कि सनी के रिश्तेदारों ने भी उन्हें फोन करके कहा कि उनके पिता ने फिल्म में रेप सीन दिया है. ये बात सुनकर सनी को गुस्सा आ गया और उन्होंने धर्मेंद्र से बात की. धर्मेंद्र बोले कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. बाद में जब उन्होंने फिल्म देखी तो उन्हें भी धक्का लगा और फिर सनी ने कांति शाह को फोन करके धमकी दी कि अगर उन्होंने फिल्म थिएटर से नहीं हटाई तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा. बस फिर क्या था कांति शाह ने तुरंत वो सीन फिल्म से हटाया और तब जाकर मामला शांत हुआ. इस घटना के बाद धर्मेंद्र ने कांति शाह के साथ कभी कोई फिल्म साइन नहीं की.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026