तुम्हारे पास 10 लोग हैं, मेरे पास फौज, धर्मेंद्र की धमकी ने जब अंडरवर्ल्ड की उड़ाई नींद, नहीं लेते थे पंगा

उस दौर में बॉलीवुड के लोगों के बीच अंडरवर्ल्ड का बहुत खौफ था. हालांकि, धर्मेंद्र अंडरवर्ल्ड वालों से बिलकुल भी नहीं डरते थे.

Published by Kavita Rajput

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को बॉलीवुड का ‘हीमैन’ कहा जाता है. धर्मेंद्र ने अपने दौर की कई चर्चित फिल्मों में काम किया है जिनमें-शोले, धरमवीर, चुपके-चुपके, सीता और गीता, यादों की बारात, फूल और पत्थर आदि शामिल हैं. बहरहाल, आज हम आपको धर्मेंद्र और अंडरवर्ल्ड से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं. दरअसल, ये बात तब की है जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का दखल कुछ ज्यादा ही हुआ करता था. अक्सर अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग बड़े एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को कॉल करके पैसों की डिमांड किया करते थे और ‘ना’ कहने पर जान से मारने की धमकी देते थे. हालांकि, क्या हुआ जब इसी अंडरवर्ल्ड ने एक रोज धरम पाजी को कॉल किया और धमकी दी…आइए जानते हैं.  

जब धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को धमकाया 
एक्टर-फिल्ममेकर सत्यजीत पुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में बॉलीवुड के लोगों के बीच अंडरवर्ल्ड का बहुत खौफ था. हालांकि, धर्मेंद्र अंडरवर्ल्ड वालों से बिलकुल भी नहीं डरते थे. पुरी बताते हैं कि एक बार की बात है धर्मेंद्र को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरा काल आया और एक्टर ने बिना डरे उन्हें ही धमकाते हुए कहा, ‘तुम दस-बीस लोग हो और मेरे पीछे मेरे अपने लोगों की पूरी फ़ौज है, तुम आए तो फिर मेरे लोग भी आएंगे, साहनेवाल (पंजाब) से ट्रक भरकर लोग आएंगे, मुझसे पंगा नहीं लेना’. सत्यजीत बताते हैं कि इसके बाद अंडरवर्ल्ड के लोग समझ गए थे कि धर्मेंद्र से पंगा लेना सही नहीं रहेगा. 

Related Post

हमलावर को एक मिनट में काबू किया 
सत्यजीत ने बताया कि धर्मेंद्र की छवी ऐसे ही लार्जर देन लाइफ नहीं बनी. धर्मेंद्र से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिसके चलते लोग आज भी उनकी इज्जत करते हैं. ऐसा ही एक मामला है जब धर्मेंद्र पर एक हमलावर ने चाकू से हमला करने की कोशिश की थी. सत्यजीत बताते हैं कि तब के एक्टर्स आज की तरह बॉडीगार्ड्स लेकर नहीं चलते थे. हमला होते ही धर्मेंद्र ने महज एक मिनट में अकेले ही उस व्यक्ति को काबू कर लिया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026