जब भूख से बेहाल होकर ईसबगोल खा गए Dharmendra, डॉक्टर ने कह दी इतनी चौंकाने वाली बात

धर्मेंद्र जब मुंबई आए तब उनके पास ठीक से खाना खाने के लिए पैसे भी नहीं हुआ करते थे. ऐसे में एक दिन उन्हें इतनी भूख लगी कि वह ईसबगोल ही खा बैठे थे.

Published by Kavita Rajput

धर्मेंद्र (Dharmendra) के फैन्स के लिए मंगलवार का दिन टेंशन लेकर आया है. सुबह खबर आई कि एक्टर का निधन हो गया है जिसके थोड़ी ही देर बार धर्मेंद्र के घर से प्रतिक्रिया आई कि निधन की ख़बरें फेक हैं. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. बहरहाल, धर्मेंद्र के फैन्स और शुभचिंतक लगातार इस बात की प्रार्थना कर रहे हैं कि एक्टर जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं, इस बीच आज हम आपको धर्मेंद्र से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाने जा रहे हैं, ये किस्सा एक्टर के स्ट्रगल के दिनों का है. 

जब धर्मेंद्र ने खा लिया था ईसबगोल 

Related Post

धर्मेंद्र जब मुंबई आए तब उनके पास ठीक से खाना खाने के लिए पैसे भी नहीं हुआ करते थे. वहीं, फिल्मों में काम करने का जूनून ऐसा था कि वे दिन भर एक डायरेक्टर से दूसरे डायरेक्टर और कई प्रोड्यूसरों के चक्कर काटा करते थे. इस उम्मीद में कि उन्हें काम मिल जाए. स्ट्रगल के दौरान वे कई लोगों के साथ रूम शेयर करके रहते थे. ये किस्सा इसी दौरान का है, एक रोज धर्मेंद्र जब घर आए तब उन्हें जोरों की भूख लगी, खाने को कुछ था नहीं इस बीच उन्हें ईसबगोल का डिब्बा दिखा. बताते हैं कि भूखे धर्मेंद्र ने वो पूरा डिब्बा ईसबगोल खा लिया. 

तबीयत खराब हुई डॉक्टर ने दी ये सलाह 

ईसबगोल खाने के कुछ ही देर बाद अमिताभ की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद एक्टर को डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र से कहा कि आपको दवाई की नहीं बल्कि बढ़िया खुराक की ज़रुरत है. बताते चलें कि धरम पाजी ने खुद ये किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026