Dharmendra Prayer Meet: अभिषेक-ऐश्वर्या ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, सनी-बॉबी गमगीन दिखे, हेमा-ईशा नहीं आईं नजर

प्रेयर मीट में धर्मेंद्र का पूरा परिवार शामिल था. बड़े बेटे सनी देओल गमगीन दिखाई दिए. प्रेयर मीट में धर्मेंद्र का परिवार तो दिखा लेकिन हेमा मालिनी और ईशा देओल कहीं नजर नहीं आईं.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की 27 नवंबर को मुंबई में प्रेयर मीट रखी गई. यह प्रेयर मीट मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे. अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, शाहरुख़ खान, महिमा चौधरी, बोनी कपूर, एक्ट्रेस मधु, सोनू निगम, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, फातिमा सना शेख आदि कई सेलेब्स ने प्रार्थना सभा में पहुंचकर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी.

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Post

प्रेयर मीट में धर्मेंद्र का पूरा परिवार शामिल था. बड़े बेटे सनी देओल गमगीन दिखाई दिए. वह लोगों से मिलते हुए नजर आए. बॉबी देओल उनकी पत्नी तान्या और बेटों के चेहरे पर धर्मेंद्र को खोने का गम साफ झलक रहा था. प्रेयर मीट में धर्मेंद्र का परिवार तो दिखा लेकिन हेमा मालिनी और ईशा देओल कहीं नजर नहीं आईं. ईशा देओल के एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी हेमा से मिलने के लिए धर्मेंद्र के चौथे के दिन उनके घर पहुंचे. इसके अलावा भी कई सेलेब्स प्रेयर मीट में न जाकर हेमा से मिलने उनके घर पहुंचे थे.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. जैसे ही वेटरन स्टार के निधन की खबर आई, बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. 24 नवंबर को ही एक्टर का अंतिम संस्कार पवन हंस क्रिमेटोरियम में कर दिया गया था जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे शामिल हुए थे. इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख़ खान, गोविंदा, शत्रुघ्न सिन्हा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलीम खान, सैफ अली खान आदि के नाम शामिल हैं. अंतिम संस्कार में जो सेलेब्स नहीं पहुंच पाए, उन्होंने बाद में धर्मेंद्र के घर जाकर देओल परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput
November 28, 2025 06:41:37 AM IST
Tags: bobby deolDharmendraDharmendra NewsDharmendra Prayer Meethema maliniSunny Deol

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026