Dharmendra की सेहत को लेकर आई गुड न्यूज, 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में लगा परिवार

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

Published by Kavita Rajput

लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) की हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेटरन एक्टर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. पिछले दिनों धर्मेंद्र की गिरती सेहत ने ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया था. धर्मेंद्र को अस्पताल में एडमिट किया गया था. वहीं, धर्मेंद्र की मौत की फेक न्यूज भी सामने आई थी जिसका खंडन परिवार ने करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था. बहरहाल, अभी जो खबरें सामने आ रहीं हैं उसके अनुसार धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं और यदि सबकुछ सही रहता है तो परिवार उनका 90वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाएगा. 

90वां बर्थडे सेलिब्रेट करने की तैयारी 

Related Post

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देओल परिवार धर्मेंद्र का 90वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है. परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार, 8 दिसंबर को धरमपाजी का 90वां जन्मदिन है. इसी दिन ईशा देओल भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. दरअसल, ईशा का बर्थडे 2 नवंबर को आता है लेकिन धर्मेंद्र चूंकि उस समय बीमार चल रहे थे इसलिए ईशा ने बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया. बताया जा रहा है कि अब धर्मेंद्र की सेहत में सुधार को देखते हुए 8 दिसंबर को बड़े स्तर पर बर्थडे सेलिब्रेट किया जायेगा. 

धर्मेंद्र के वीडियो से चिंता में आ गए थे फैन्स

इससे पहले धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे थे और वेंटिलेटर पर थे. इस दौरान परिवार के सदस्य भी वहीं मौजूद थे. वीडियो में सनी देओल, बॉबी देओल और प्रकाश कौर को बेहद परेशान और गमगीन देखा जा सकता था.

बता दें कि धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और उनका इलाज घर पर ही करवाने का फैसला परिवार ने लिया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026