फिल्मी दुनिया से दूर है धर्मेंद्र का ये नाती, फिर भी लोग क्यों कर रहे हैं इतनी चर्चा? क्या ही-मैन है वजह?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए, बल्कि अपने बड़े और जुड़े हुए परिवार के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उनके एक पोते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिली है. ये पोता कोई और नहीं, बल्कि उनकी नातिन अहाना देओल के बेटे डैरियन वोहरा हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Dharmendra Grandson: डैरियन वोहरा आमतौर पर मीडिया और कैमरों से दूर ही रहते हैं. हालांकि, कभी-कभी हेमा मालिनी या उनकी बेटियों द्वारा शेयर की गई पारिवारिक तस्वीरों में उनकी झलक दिखाई दे जाती है. इन्हीं तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने डैरियन की तुलना उनके नाना धर्मेंद्र से की है.

फैंस का कहना है कि डैरियन के चेहरे और उनके सहज अंदाज में धर्मेंद्र की झलक साफ दिखाई देती है. धर्मेंद्र को उनके जमाने में ‘ही-मैन’ कहा जाता था और अब लोग मानते हैं कि उनके नाती में भी वही सादगी और आकर्षण नजर आता है. कई लोग ये भी कह रहे हैं कि अगर आगे चलकर डैरियन फिल्मी दुनिया में आए, तो वे अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं.

पोते-पोतियों के साथ धर्मेंद्र का खास रिश्ता

धर्मेंद्र कुल मिलाकर 13 पोते-पोतियों के दादा और नाना हैं. हेमा मालिनी पहले भी बता चुकी हैं कि उनके पांचों नाती-पोतियां अपने नानू से बहुत प्यार करते थे. जब भी बच्चे उनके आसपास होते थे, धर्मेंद्र बेहद खुश रहते थे.

धर्मेंद्र का बड़ा परिवार

धर्मेंद्र के परिवार में कई जाने-माने नाम शामिल हैं. उनकी पहली शादी से बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं, जो फिल्म जगत में एक्टिव हैं. दूसरी शादी से उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

Related Post

उनके अन्य पोते-पोतियों में सनी देओल के बेटे करण देओल और राजवीर देओल, बॉबी देओल के बेटे आर्यमान और धरम देओल, ईशा देओल की बेटियां राध्या और मिराया और अहाना देओल की जुड़वां बेटियां अस्त्रिया और एडिया शामिल हैं.

सादगी जिसने दिल जीता

हाल में सामने आई कुछ अनदेखी पारिवारिक तस्वीरों में डैरियन का सहज और स्वाभाविक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया. फैंस का कहना है कि यही सादगी धर्मेंद्र की पहचान रही है, चाहे पर्दे पर हो या असल जिंदगी में. शायद यही वजह है कि लोग डैरियन में अपने पसंदीदा अभिनेता की झलक देख पा रहे हैं.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित…

April 1, 2026

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय, हर संकट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचक

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने और जीवन के…

April 1, 2026

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में अलर्ट, मंदिरों में बढ़ाई गई सेफटी

Delhi Temples Safety Alert: दिल्ली में आतंकी गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट है. हनुमान जयंती…

April 1, 2026

रियल्टी गुरुकुल का सफल शुभारंभ

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 01 अप्रैल: रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई दिशा और संरचित विकास…

April 1, 2026

April Fool’s Day 2026: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल, कब हुई थी शुरूआत,जानें इसके पीछे की वजह

April Fool's Day 2026: आज दुनिया भर में लोग अप्रैल फूल मना रहे हैं. आखिर…

April 1, 2026