‘लोगों को नाराज…’, 2 फिल्मों से बाहर होने पर Deepika Padukone ने तोड़ी चुप्पी! शर्तों पर भी की बात

Deepika Padukone Movies: स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी से बाहर होने के बाद दीपिका ने पहली बार इंटरव्यू दिया है. एक्ट्रेस ने बिना किसी का नाम लेते हुए शर्तों और लोगों की नाराजगी पर बात की है.

Published by Prachi Tandon

Deepika Padukone Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल में संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर होने की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई थीं. स्पिरिट से एक्ट्रेस के बाहर होने के बाद ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस छेड़ दी थी. यह बहस तब कंट्रोवर्सी में बदल गई जब दीपिका के कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर होने की खबरें सामने आईं. जिसके साथ मेकर्स ने यह भी दावा किया कि फिल्म को ज्यादा कमिटमेंट की जरूरत है. लेकिन, अब इस कंट्रोवर्सी पर दीपिका ने बिना किसी का नाम लिए जवाब दिया है. 

लोगों को नाराज करने से भी नहीं डरती हैं दीपिका?

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Movies) ने हाल ही में IMDb से बात की है. जहां एक्ट्रेस ने बताया, जब से अपना करियर शुरू किया है तो उन्हें अक्सर बताया जाता था कि एक महिला को अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाना चाहिए या उससे कैसे आगे बढ़ने की उम्मीद की जाती है. हालांकि, उन्होंने शुरू से ही सवाल पूछने, लोगों को नाराज करने, ज्यादा मुश्किल रास्तों पर चलने और मौजूदा हालात को चुनौती देने से कभी नहीं डरी हैं. 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Controversy) ने आगे बताया, उन्होंने हमेशा उस ढांचे को आकार देने की कोशिश की है, जिसमें फिट होने की उम्मीद की जाती है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, फैमिली, फैंस और सहयोगियों ने जिस तरह उनपर विश्वास जताया है, उसने उन्हें फैसले लेने की शक्ति दी है. दीपिका कहती हैं, उन्हें उम्मीद है कि उनके बाद आने वाले लोगों का रास्ता हमेशा के लिए बदल जाएगा.  

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

Related Post

आखिरी में एक्ट्रेस ने कहा, भारतीय सिनेमा के 25 सालों पर IMDb की रिपोर्ट इस विश्वास को और मजबूत करती है. जो ईमानदारी और अपने सिद्धांतों पर टिके रहकर बदलाव संभव है. बता दें, दीपिका को आईएमडीबी के 25 सालों की ‘इंडियन सिनेमा मोस्ट प्रोलीफिक हेडलाइनर्स’ में टॉप 5 में जगह मिली है. 

दीपिका के 2 फिल्मों से बाहर होने पर मच रहा बवाल!

सितंबर महीने की शुरुआत में वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Kalki 2898AD) के कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर होने की जानकारी दी थी. जिसमें उन्होंने यह बताया था कि यह फिल्म  ज्यादा कमिटमेंट की हकदार है. कल्कि 2898 एडी के मेकर्स की तरफ से ऐसा स्टेटमेंट सामने आने के बाद एक रिपोर्ट भी वायरल हुई थी जिसमें कहा गया था कि दीपिका अपनी 25 परसेंट फीस में बढ़ोतरी चाहती थीं. ऐसे में बहुत ज्यादा डिमांड होने की वजह से मेकर्स ने एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर किया. 

वहीं, 2025 के शुरुआत में संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका (Deepika Padukone Spirit Movie) के स्पिरिट से बाहर होने की जानकारी दी थी. जिसके बाद ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि दीपिका 8 घंटे की शिफ्ट और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा मांग रही थीं. एक्ट्रेस की यह शर्तें प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आईं और उन्होंने बड़ा फैसला लिया. 

बैक-टू-बैक 2 बड़ी फिल्मों से बाहर होने के बाद IMDb के साथ दीपिका का यह पहला इंटरव्यू है. जिसमें एक्ट्रेस ने लोगों की नाराजगी और शर्तों पर बात की है. 

Prachi Tandon

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026