‘चेहरा बिगाड़ दूंगा, नौकरानी जैसी लगती हो…’ 15 साल तक इस एक्ट्रेस ने झेले पति के जुल्म, अब खोला काला चिट्ठा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस, मेंटल और फिजिकल एब्यूज के आरोप लगाते हुए ₹50 करोड़ का दावा किया है. जानें अंदर की कहानी...

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है. सेलिना ने इसके अलावा क्रूरता, मानसिक उत्पीड़न और हेरफेर के गंभीर आरोप भी पीटर पर लगाए हैं. उन्होंने पीटर से 50 करोड़ के हर्जाने की भी मांग की है. इस मामले में सेलिना की लीगल टीम ने कई नए और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और बताया है कि सेलिना कैसे खराब मैरिज में फंसी और अब वह अपने तीनों बच्चों की कस्टडी पाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं. आइए आपको बताते हैं इस केस के इनसाइड डिटेल्स

इस केस को सेलिना की तरफ से करंजवाला एंड कंपनी कोर्ट में लड़ रही है. ये केस सेलिना के पति पीटर हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस, क्रूरता और हेरफेर को लेकर किया गया है. केस लड़ रही कंपनी की प्रिंसिपल एसोसिएट निहारिका करंजवाला मिश्रा ने कहा,ये एक गंभीर घरेलू हिंसा का केस है जिसमें लंबे समय तक इमोशनल, फिजिकल और फाइनेंशियल क्रूरता की गई है

धोखे से हथिया ली प्रॉपर्टी

Related Post

निहारिका के अनुसार, सेलिना को शादी के बाद लगातार मनोवैज्ञानिक दबाव, हेरफेर और कंट्रोलिंग बिहेवियर झेलना पड़ा. खास तौर पर 2017 में जब सेलिना अपने पेरेंट्स और एक बच्चे की मौत के कारण गहरे डिप्रेशन में थीं, तब पीटर ने उनकी कमजोर मेंटल कंडीशन का फायदा उठाया और मुंबई की प्रॉपर्टी अपने नाम गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर करवा ली. इस मामले को लेकर मुंबई में एक अलग सिविल प्रोसीडिंग भी चल रही है.

चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता था पति

निहारिका ने दावा किया कि सेलिना को शादी के दौरान शारीरिक शोषण भी झेलना पड़ा जिससे वह टूट गईं. पीटर ने कई बार सेलिना का अपमान किया और उन्हें कहा. मेरी नौकरानी जैसी लगती हो.पीटर उन्हें ये भी कहते थे कि लोग सोचेंगे कि मैं अपनी नौकरानी के साथ चल रहा हूं.इतना ही नहीं, पीटर सेलिना को उनका चेहरा बिगाड़ देने की धमकी भी देता था. पीटर की हरकतों से परेशान होकर सेलिना अक्टूबर 2025 में मुंबईगईं. अब वह अपने तीनों बच्चों की कस्टडी पाना चाहती हैं जो कि इस वक्त पीटर के साथ ऑस्ट्रिया में हैं. सेलिना ऑस्ट्रिया में भी पीटर से डिवोर्स केस का सामना कर रही हैं.कोर्ट ने उन्हें हर दिन बच्चों से एक घंटा बात करने की अनुमति दी है. साथ ही उन्हें रोजाना एक घंटा मिलने की भी अनुमति दी गई है. सेलिना वहां अपने बच्चों की कस्टडी पाने की कोशिश में लगी हुई हैं

बता दें कि सेलिना ने पीटर हाग से 2010 में शादी की थी. पीटर ऑस्ट्रियन आंत्रेप्रेनर और होटेलियर हैं. दोनों के तीन बच्चे हैं. दो जुड़वा बच्चे 2012 में जन्मे थे जबकि एक बेटे आर्थर का जन्म 2017 में हुआ था. इसी समय उनके एक और बेटे शमशेर की दिल की बीमारी से डेथ हो गई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026