Jay Dudhane Arrested: Bigg Boss फेम Jay Dudhane गिरफ्तार, 5 करोड़ की ठगी का आरोप…10 दिन पहले ही हुई थी शादी

Jay Dudhane Arrested: बिग बॉस मराठी 3 और स्प्लिट्सविला 13 के विनर जय दुधाने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस ने सीधा मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है. जय की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी.

Published by Preeti Rajput

Jay Dudhane Arrested: बिग बॉस मराठी 3 और स्प्लिट्सविला 13 के विनर जय दुधाने को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जय दुधाने को मुंबई एयरपोर्ट से 5 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में अरेस्ट किया गया है. जय को पुलिस ने सीधा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. जय को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अपने परिवार से भी बातचीत की है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जय पर फर्जी संपत्ति बिक्री से जुड़े 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. जय ठाणे निवासी हैं, एक फिटनेस ट्रेनर, एथलीट, मॉडल  के साथ एक्टर भी हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.

5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

पुणे मिरर के मुताबिक, जय दुधाने के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर उनकी मां, बहन, दादी और दादा  से भी पूछताछ की गई. दरअसल, उन पर फर्जी दस्तावेजों को यूज करके कई खरीदारों को संपत्ति बेचने का आरोप है. जिसके कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. 

Related Post

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस मामले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि जय ऐसा कैसे कर सकते हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई तो कमाल के इंसान है, फिर वो ऐसा कैसे कर सकते हैं? जय के फैंस और यूजर्स को भरोसा ही नहीं हो रहा है, वह इस तरह का कुछ भी कर सकते हैं. 

10 दिन पहले हुई थी शादी

जय ने 24 दिसंबर 2025 को हर्षला पाटिल से शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी. कपल ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी.  हर्षला पाटिल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. साथ ही वह कई ब्रांड्स के लिए भी शूट कर चुकी है. जय और हर्षला काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार…

April 9, 2026

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

DC vs GT: गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार…

April 9, 2026

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल आखिर कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त यहां

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के खास मौके पर भक्त जलाभिषेक करने के साथ व्रत…

April 9, 2026