Bhooth Bangla Location: साल 2026 में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने वाली है और इसी में से एक है अक्षर कुमार की भूत बंगला. इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी सोमवार को रिलीज हुआ था और जब से इस फिल्म की बात शुरु हुई तब से ही ये फिल्म काफी चर्चे में बनी हुई है. काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रेलर देख काफी अच्छा लगा है और लोग अब इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं . ट्रेलर में हॉरर, कॉमेडी और फैंटसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिला है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.
इस फिल्म का सबसे शानदार पहलू है इसकी लोकेशन. ट्रेलर में दिखाई गई डरावनी हवेली असल में Chomu Palace Hotel है, जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाता है. ये जगह जयपुर में है और ये महल करीब 350 साल पुराना बताया जाता है और पहले ये एक किले के रूप में बनाया गया था.
किले से होटल बनने तक का सफर
चोमूगढ़ किले का निर्माण शुरुआत में सेना और सरदारों के निवास के लिए किया गया था. इसकी सेफटी के लिए लगभग 5 मीटर मोटी बाहरी दीवार बनाई गई थी, ताकि दुश्मनों से रक्षा की जा सके. 16वीं सदी में इसकी नींव रखी गई थी और 18वीं सदी के अंत तक इसमें लगातार बदलाव होते रहे. समय के साथ इस किले को एक भव्य महल और बाद में होटल में बदल दिया गया.
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी
फिल्म में Akshay Kumar मेन रोल में नजर आएंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की जोड़ी पूरे 8 साल बाद एक साथ काम कर रही है. इससे पहले दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिससे लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से और भी बढ़ गई हैं. भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी अच्छी है. इसमें वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे. घोस्ट एंजेल्स एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फैंटेसी तत्व भी शामिल हैं. निर्देशक के अनुसार, ये अनोखा मिश्रण फिल्म को और खास बनाता है और लोगों के लिए एक अलग एक्सपीरिएंस पेश करेगा.