Baahubali The Eternal War: बाहुबली में ‘महाकाल’ की एंट्री, अब आगे बढ़ेगी कहानी! एनिमेटेड वर्जन में है ट्विस्ट

Baahubali The Eternal War Teaser: बाहुबली के मेकर्स ने प्रभास स्टारर फिल्म में नए ट्विस्ट का तड़का लगा दिया है. अब बाहुबली की कहानी में महाकाल की एंट्री दिखाई देने वाली है और इसका टीजर भी ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है.

Published by Prachi Tandon

Baahubali The Eternal War Teaser Out: प्रभास स्टारर और एसएस राजामौली डायरेक्टेड बाहुबली फ्रेंचाइजी को फिल्मी फैंस ने बहुत प्यार दिया है. बाहुबली द बिगनिंग के बाद कन्कलूजन रिलीज किया गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर खिड़की तोड़ कमाई की थी. वहीं, अब बाहुबली के मेकर्स ने फिल्म की तीसरी किस्त बाहुबली द एपिक रिलीज की है. हालांकि, इसकी कहानी नई नहीं है फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. बाहुबली द एपिक के बाद मेकर्स ने बाहुबली की कहानी में नया ट्विस्ट डाल दिया है और इसे भी ऑडियंस के सामने पेश कर दिया है. जी हां, बाहुबली का एनिमेटेड वर्जन आ रहा है, जिसमें पौराणिक कहानियों का ट्विस्ट शामिल किया गया है. 

बाहुबली:द इटरनल वॉर की क्या है कहानी?

बाहुबली-द इटरनल वॉर का टीजर बीती रात सोशल मीडिया पर रिवील किया गया है. बाहुबली के एनिमेटड वर्जन की कहानी में पौराणिक कहानियों को जोड़ा गया है. ऐसे में टीजर की कहानी इंद्र और बाहुबली के बीच कनेक्शन की तरफ इशारा करती है. टीजर की शुरुआत में बाहुबली की कहानी की झलक देखने को मिलती है, फिर से ब्रह्मांड की चीजों और रहस्यों के साथ जोड़ दिया जाता है. टीजर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कहानी में महाकाल के भक्त यानी बाहुबली पर बेस्ड होगी. अब मेकर्स इसे किस तरह भुनाने की कोशिश कर रहे हैं, यह तो ट्रेलर या पूरी फिल्म ही देखने के बाद पता चल पाएगा. 

सबसे महंगी एनिमेटेड फिल्म है बाहुबली: द इटरनल वॉर

ये भी पढ़ें:  कई लड़कियों से मशहूर एक्टर के संबंध, पत्नी ने करवाई जासूसी तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

Related Post

एक तरफ बाहुबली द एपिक सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 9.65 करोड़ की ओपनिंग की थी और करीब 5 दिनों में बाहुबली द एपिक ने 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ ऐसा कहा जा रहा है कि बाहुबली की एनिमेटेड फिल्म को बनाने में 120 करोड़ का खर्चा आया है. इतना ही नहीं, एसएस राजामौली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म पर 2.5 साल से काम चल रहा था. अब बाहुबली:द इटरनल वॉर का 2 मिनट 27 सेकेंड का टीजर देख फैंस की एक एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें:  काम नहीं मिला तो एस्कॉर्ट सर्विस देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस, BF ने करवाई जासूसी तो सामने आई काली सच्चाई

Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026