Asha bhosle net worth: कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले, परिवार में कौन-कौन? जानिए ‘सुरों की मल्लिका’ के बारे में सबकुछ

Asha Bhosle death: आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका रही हैं, जिन्होंने अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गानों को आवाज दी. उनकी कुल संपत्ति करोड़ो रुपये आंकी जाती है, जिसमें सिंगिंग के साथ रेस्टोरेंट बिजनेस का भी बड़ा योगदान रहा.

Published by Ranjana Sharma

Asha Bhosle death: भारतीय संगीत जगत को गहरा झटका देते हुए सुरों की मल्लिका कही जाने वाली आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि कार्डिएक अरेस्ट के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके जाने से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी गायकी के दम पर उन्होंने दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया. उनके निधन की खबर के बाद लोग उनकी जिंदगी, परिवार और संपत्ति के बारे में जानने को उत्सुक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आशा भोसले से जुड़ी हर अहम जानकारी.

Related Post

बचपन से ही शुरू हुआ था करियर

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था. उन्होंने बेहद कम उम्र में, साल 1943 से ही सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. अपने करियर में उन्होंने करीब 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उनकी गिनती देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में होती है.

परिवार में कौन-कौन हैं?

आशा भोसले का परिवार भी काफी चर्चित रहा है. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं.
  • हेमंत भोसले
  • आनंद भोसले
  • वर्षा भोसले (जिनका निधन पहले ही हो चुका है)
  • वह महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन भी हैं. ऐसे में उनका पूरा परिवार संगीत से गहराई से जुड़ा रहा है.

आशा भोसले की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले की कुल संपत्ति लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनका सिंगिंग करियर रहा है. इसके अलावा लाइव कॉन्सर्ट, रॉयल्टी और अन्य प्रोजेक्ट्स से भी उन्हें बड़ी आय होती रही. आशा भोसले के पास मुंबई और पुणे समेत कई शहरों में कीमती प्रॉपर्टी रही है. साउथ मुंबई में स्थित उनका ‘प्रभाकुंज’ अपार्टमेंट काफी मशहूर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. इसके अलावा पुणे में भी उनका एक अपार्टमेंट था, जिसे उन्होंने करीब 6 करोड़ रुपये में बेचा था.

रेस्टोरेंट बिजनेस से भी कमाई

सिंगिंग के अलावा आशा भोसले ने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने साल 2002 में दुबई के वाफी मॉल में ‘Asha’s’ नाम से अपना पहला रेस्टोरेंट शुरू किया था. इसके बाद उनका यह ब्रांड इंटरनेशनल स्तर पर फैल गया और आज उनके रेस्टोरेंट दुबई, कुवैत, दोहा, बहरीन, अबू धाबी, लंदन, मैनचेस्टर और बर्मिंघम जैसे शहरों में मौजूद हैं.

कौन होगा संपत्ति का मालिक?

कानूनी तौर पर उनकी संपत्ति उनके बच्चों को मिलेगी. उनके बेटे हेमंत और आनंद भोसले प्रमुख वारिस माने जाते हैं. हालांकि, अगर उन्होंने कोई वसीयत बनाई होगी तो उसी के अनुसार संपत्ति का बंटवारा किया जाएगा.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Asha Bhosle personal life: आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में भागकर की थी शादी, झेली घरेलू हिंसा, जानिए अनसुने किस्से

Asha Bhosle personal life: आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका रहीं, जिनकी प्रोफेशनल…

April 12, 2026

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले को आखिरी सलाम, कब और कहां होंगे अंतिम दर्शन? बेटे ने दी जानकारी

Asha Bhosle Passed Away: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. सिंगर ने आज…

April 12, 2026