मां पानी मांगती रही और मैं…Arshad Warsi का छलका दर्द, मम्मी को याद कर हुए इमोशनल

Arshad Warsi News: अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में अपनी मां के आखिरी पलों को याद किया और अपना दर्द बांटा. एक्टर का कहना था कि मां ने मरने से पहले पानी मांगा था लेकिन, उन्होंने मना कर दिया था...

Published by Prachi Tandon

Arshad Warsi on Mother Death: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अरशद वारसी ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन इतनी सक्सेस के बाद भी एक्टर को एक बात का पछतावा होता है. यह पछतावा भी कोई आम नहीं है, बल्कि अपनी मां को आखिरी पलों में पानी नहीं पिलाने का है. अरशद वारसी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने बताया कि उनकी मां आखिरी पलों में पानी मांगती रही और वह दे नहीं पाए. 

आखिरी पलों में मां को पानी नहीं दे पाए अरशद वारसी!

अरशद वारसी हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे. यहां एक्टर ने अपनी मां के बारे में बात की थी और बताया था कि उनके पिता के निधन के बाद मां की किडनी फेल हो गई थी और वह डायलिसिस पर थीं. अरशद वारसी का कहना था, उनकी मां सिंपल हाउसवाइफ थीं जो बहुत अच्छा खाना बनाती थीं. उनकी किडनी फेल हो गई थी और वह डायलिसिस पर थीं, डॉक्टर ने उन्हें पानी देने के लिए मना किया था. लेकिन, वह बार-बार पानी मांग रहती थीं. 

अरशद ने पॉडकास्ट में बताया, वह अपनी मां को बार-बार मना करते रहते थे. एक रात निधन से पहले मां ने बुलाया और पानी मांगने लगीं, लेकिन उन्होंने दिया नहीं. उसी रात मां की मौत हो गई. एक्टर का कहना था यह बात उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख देती है. अरशद का कहना था कि उनके अंदर का एक हिस्सा है जो कहता है कि अगर मां को पानी दिया होता और उसके बाद मौत हो जाती, तो जीवन भर यही सोचता उनकी मौत हुई क्योंकि पानी दिया था. अरशद वारसी ने मां के आखिरी पलों को याद कर बताया कि अब लगता है कि उस दिन मां को पानी पिला देना चाहिए था. 

Related Post

ये भी पढ़ें: फिल्म से निकालकर नहीं मिला चैन? Kalki 2898 AD ने Deepika Padukone संग किया नया ‘खेल’!

अरशद वारसी ने पिता के बारे में भी की बात

अरशद वारसी ने पॉडकास्ट में बताया कि उनके पिता ने बहुत सारा पैसा गंवा दिया था. एक्टर बताते हैं, वह अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार थे और ऐसा इसलिए था क्योंकि हमने बहुत सारा पैसा गंवा दिया था. पिता स्ट्रगल कर रहे थे और हालात खराब हो रहे थे…अरशद वारसी ने यह भी बताया कि माता-पिता के निधन के बाद वह शायद ही रो पाए क्योंकि, वह एक ऐसा इंसान बनने की कोशिश कर रहे थे जो चीजों को सुलझाना चाहता था. वह हफ्तों के बाद रोए थे… 

ये भी पढ़ें: Spirit से Deepika को निकालने के बाद प्रभास के उतरे ‘कपड़े’! क्या न्यूड सीन से फिल्म बनाएंगे हिट?

Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026