Arbaaz और Sshura की ‘बेबी गर्ल’ का नाम सुना? मतलब जान आप भी कहेंगे ‘वाह’

Arbaaz-Sshura Reveals Daughter Name: अरबाज खान और शुरा खान हाल ही में बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं. दोनों ने अब सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है, जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Published by Shraddha Pandey

Arabaz Khan Baby Girl Name: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) ने माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है. कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने अपनी न्यूबॉर्न बेबी का नाम भी रिवील कर दिया है. अब सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स जमकर बेबी के नाम की तारीफ कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “Welcome Baby Girl, Sipaara Khan. Love Shura and Arbaaz.” पोस्ट में उन्होंने “Alhamdulillah” भी लिखा.

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

इससे पहले ETimes से बातचीत में अरबाज ने दूसरी बार पिता बनने के अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “यह हमारे दोनों जीवन के लिए बहुत ही रोमांचक समय है. हम खुश और एक्साइटेड हैं. हमारे जीवन में एक नया जीवन आने वाला है.”

क्या है सिपारा का मतलब?

-अगर आप गूगल करेंगे तो हिंदी में सिपारा का मतलब होता है “कुरान का कोई एक अध्याय, जो मुसलमानों के धर्मग्रंथ कुरान का एक हिस्सा होता है.”

Related Post

-वहीं, कई जगह इसका मतलब अनोखा, स्पेशल और प्यारा भी बताया गया है.

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

कैसे हुई शूरा से मुलाकात

अरबाज ने शूरा से अपनी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर मुलाकात की थी. पहले ETimes से बातचीत में उन्होंने साझा किया, “यह फिल्म कई मायनों में खास रही. इससे पहले मैं शूरा के बारे में कभी नहीं जानता था और न ही मिला था. मैंने उनसे पहली बार फिल्म के सेट पर ही मुलाकात की.”

फैंस दे रहे दुआएं

अब कपल अपनी बेटी सिपारा खान के साथ नए परिवारिक जीवन की शुरुआत कर चुका है और अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा कर रहा है. फैंस लगातार कपल और उनकी बेटी को दुआएं दे रहे हैं. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026