अरबाज-शूरा के बेबी शावर में Salman बने सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, इन सितारों ने भी सजाई महफिल

Arbaaz-Sshura Baby Shower: अरबाज खान की पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और उनके बेबी शॉवर में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंचे हैं. इस दौरान सलमान खान भी पहुंचे, जिन्होंने पूरी लाइमलाइट बटोर ली. खान परिवार की खुशियों से सजी ये शाम अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

Published by Shraddha Pandey

खान परिवार में जल्द ही खुशियों की एक नई सुबह आने वाली है. अरबाज खान की पत्नी शूरा खान अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्रायमेस्टर में हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. अरबाज ने दिसंबर 2023 में शुरा से दूसरी शादी की थी, जो बेहद प्राइवेट सेरेमनी था. अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद अरबाज फिर से पिता बनने की खुशी में झूम रहे हैं. इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए खान फैमिली ने शूरा के लिए बेबी शॉवर आयोजित किया. पूरे परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड से भी कई स्टार्स इस जश्न में शामिल हुए.

सलमान ने लूटी लाइमलाइट

जश्न की रौनक तब और बढ़ गई जब सलमान खान अपने भाई की खुशी का हिस्सा बनने पहुंचे. हमेशा की तरह उनका स्टाइल गेम ऑन पॉइंट था- ब्लैक टी-शर्ट, पैंट और ब्लैक सनग्लासेस में भाईजान का स्वैग वाकई देखने लायक था.

अरबाज मलाइका के बेटे भी पहुंचे

वहीं, अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी इस मौके पर स्पॉट किए गए. व्हाइट टी-शर्ट में अरहान का कूल लुक सबको भा गया. उन्होंने दोस्तों के साथ जमकर पोज़ दिए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं.

Related Post

सोहेल खान समेत ये सितारे नजर आए

खान फैमिली के और भी यंगस्टर्स इस मौके पर नजर आए. सोहेल खान के बेटे निर्वान ने येलो “Rebel” प्रिंटेड टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी, जो उनके बिंदास अंदाज को पूरी तरह सूट कर रही थी. सिर्फ फैमिली ही नहीं, खान खानदान की खूबसूरत भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी इस फंक्शन का हिस्सा बनीं.  व्हाइट स्ट्रैपलेस टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में अलीजेह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रही थीं. 

टीवी की ये हसीनाएं पहुंचीं

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा भी शुरा खान को बधाई देने पहुंचीं.  ब्लैक ड्रेस में निया ने सभी का दिल जीत लिया और उनकी मौजूदगी ने बेबी शॉवर को और खास बना दिया. उनके अलावा गौहर खान भी इस मौके पर पहुंचीं और शूरा को ढेर सारी बधाई दी.  इसी के साथ, शूरा खान का बेबी शॉवर सिर्फ एक पारिवारिक रस्म नहीं रहा, बल्कि यह सेलिब्रेशन बॉलीवुड के सितारों से सजी एक यादगार शाम बन गया. अब सबकी निगाहें उस पल पर हैं जब खान परिवार में नन्हीं किलकारियों की गूंज सुनाई देगी.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026