तमन्ना भाटिया को देखकर सोता है ये 70 साल का एक्टर, विवादित बयान के चक्कर में हुआ ट्रोल

Annu Kapoor Viral Statement: बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Published by Shraddha Pandey

Annu Kapoor Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. चाहे पर्दे पर उनका किरदार हो या इंटरव्यू में उनका जवाब, अन्नू कपूर हमेशा बिना लाग-लपेट के बोलते हैं. हाल ही में उन्होंने साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है.

अन्नू कपूर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जहां उनसे तमन्ना भाटिया के बारे में राय पूछी गई. इस पर उन्होंने कहा, “माशा अल्लाह, क्या दूधिया बदन है.” उनके इस बयान ने हर किसी को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.

तमन्ना पर दिया विवादित बयान

बात यहीं खत्म नहीं हुई. जब शुभांकर ने अन्नू कपूर को बताया कि तमन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “कुछ माएं अपने बच्चों को उनका गाना ‘आज की रात मजा हुस्न का’ गाकर सुलाती हैं,” तो एक्टर ने चुटकी लेते हुए कहा, “कितने उम्र के बच्चे? क्या 70 साल का बच्चा भी सो जाता है? मैं खुद 70 साल पुराना बच्चा हूं और 11 साल पुराना बुड्ढा.”

अन्नू कपूर ने ये क्या कह डाला?

Related Post

उन्होंने आगे कहा, “अगर बहन तमन्ना अपने गानों से या अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुला रही हैं, तो ये अच्छी बात है. बच्चे मीठी नींद लेंगे और भगवान उन्हें सामर्थ दे कि वो अपनी इच्छाएं पूरी कर सकें.”

सोशल मीडिया पर कटा बवाल

अन्नू कपूर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे मज़ाकिया लहजे में ले रहे हैं, तो कुछ ने इसे अनुचित और असंवेदनशील बताया है.

विवादों के घेरे में अन्नू कपूर

बता दें कि अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं जिनकी एक्टिंग, एंकरिंग और कॉमेडी टाइमिंग ने उन्हें खास पहचान दिलाई है. उन्होंने 100 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने बिंदास बयानों से हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन, इस बार उनके शब्दों ने उन्हें फिर से विवादों के घेरे में ला दिया है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026