‘अपनी न्यूड पिक्चर भेजोगी?’ अक्षय कुमार की बेटी को आया मैसेज, एक्टर बोले- पैरेंट्स सायबर क्राइम से सावधान रहें

Akshay Kumar Cyber Awareness Campaign: अक्षय कुमार की बेटी नितारा लाइमलाइट से दूर रहती है. इसके बावजूद उसे लेकर ऐसी खबर आई जिसके बाद हर कोई हैरान है. जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Published by Shraddha Pandey

Akshay Kumar cyber awareness: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फैमिली लाइफ को लेकर हमेशा लो-प्रोफाइल रहते हैं. खासकर बच्चों को वो मीडिया और पब्लिक अटेंशन से दूर रखते हैं. लेकिन हाल ही में एक इवेंट में अक्षय ने ऐसा किस्सा सुनाया जिसने सबको हैरान कर दिया.

अक्षय ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बेटी नितारा ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी. ऐसे गेम्स में अक्सर अजनबी लोग भी जुड़ जाते हैं और बातचीत शुरू हो जाती है. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, दूसरी तरफ से सिर्फ पॉजिटिव मैसेज आ रहे थे जैसे “गुड गेम, वेल प्लेड, थैंक यू”. सब कुछ काफी फ्रेंडली लग रहा था. लेकिन, अचानक बातचीत ने अजीब मोड़ ले लिया. उस शख्स ने नितारा से पहले उसका नाम और जगह पूछी, फिर यह जानना चाहा कि वह लड़का है या लड़की. जैसे ही उसने बताया कि वह लड़की है, उस इंसान ने बेहूदगी पर उतरते हुए न्यूड फोटो मांग ली.

मैसेज आने पर नितारा ने मां को सब बताया

Related Post

नितारा ने तुरंत गेम बंद किया और अपनी मां ट्विंकल को सबकुछ बता दिया. अक्षय के मुताबिक यही सबसे बड़ी समझदारी थी कि बेटी ने बात छुपाई नहीं, बल्कि तुरंत अपने पैरेंट्स को बताई.

साइबर क्राइम की शुरुआत ऐसे होती है

अक्षय ने कहा, “ऐसे ही छोटे-छोटे मैसेज से साइबर क्राइम की शुरुआत होती है. पहले मीठी बातें, फिर भरोसा जीतना और उसके बाद बच्चों को गलत जाल में फंसाने की कोशिश. कई बार बात यहां तक पहुंच जाती है कि बच्चे ब्लैकमेलिंग और पैसे की डिमांड में फंस जाते हैं, और कुछ मामलों में तो आत्महत्या तक कर लेते हैं.” उन्होंने पैरेंट्स को अलर्ट करते हुए कहा कि बच्चों को सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करना सिखाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाना जरूरी है कि अगर कभी कोई गलत चीज हो तो वो बिना डर सबकुछ अपने घरवालों से शेयर करें.

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026