‘मुझे I Love U बोलता रहा और संजय दत्त की बहन से कर ली शादी’, सुपरस्टार के बेटे पर इस एक्ट्रेस ने लगाए आरोप, कहा-धोखेबाज़

1981 में फिल्म लव स्टोरी में विजयता की जोड़ी वेटरन एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव के साथ बनी थी. दोनों रियल लाइफ में भी प्यार कर बैठे थे लेकिन...

Published by Kavita Rajput

80-90 के दशक में बॉलीवुड में एक्ट्रेस विजयता पंडित (Vijatya Pandit) ने फिल्मों में एंट्री की थी.1981 में उनकी फिल्म लव स्टोरी रिलीज हुई थी जो कि काफी काफी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में विजयता की जोड़ी वेटरन एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव के साथ बनी थी. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई थी कि रियल लाइफ में भी इन्हें प्यार हो गया था. दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन अफ़सोस इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई. अब विजयता ने सालों बाद एक इंटरव्यू में कुमार गौरव से उनका रिश्ता टूटने की वजह बताई है. 

कुमार गौरव से मिलकर बर्बाद हुई जिंदगी: विजयता पंडित

विजयता ने एक चैट शो में दिए इंटरव्यू में कहा, मेरी लाइफ ट्रेजडी बन गई जब कुमार गौरव मेरी जिंदगी में आए. मेरी पूरी लाइफ उसके बाद बर्बाद हो गई. उनके पिता ने मुझे उनके साथ काम नहीं करने दिया, मेरा करियर खत्म हो गया, मैं एक अपंग व्यक्ति के जैसे रह गई, मैं क्या करती, मैंने भी उनसे प्यार किया था, कुमार गौरव ने ही मुझे पहले आई लव यू बोला था. 

Related Post

संजय दत्त की बहन से करवा दी शादी

विजयता ने आगे कहा कि राजेंद्र कुमार उन्हें पसंद नहीं करते थे. वो कुमार गौरव से उनका रिश्ता नहीं होने देना चाहते थे. उन्होंने कुमार का ब्रेनवाश किया और उन्हें उनसे दूर कर दिया. मुझे जो भी फिल्में मिलीं, उनसे मुझे निकलवा दिया. परिवार वालों ने कुमार गौरव का ब्रेन वॉश किया और उनकी शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से करवा दी. विजयता बोलीं,नम्रता से शादी के तीन दिन पहले कुमार गौरव ने मुझसे बात की थी और कहा था कि वो केवल मुझसे प्यार करते हैं लेकिन तीन दिन बाद मुझे मालूम चला कि नम्रता से उनकी शादी हो गई है. उन्होंने मुझे नम्रता से शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था. जब मुझे और मेरे परिवार को कुमार गौरव और नम्रता की शादी के बारे में पता चला तो बहुत बड़ा झटका लगा. मेरे पेरेंट्स को शॉक लगा, मेरी मां बेहोश हो गईं. किसी को नहीं लगा था कि कुमार ऐसा करेंगे क्योंकि वो मेरे परिवार से मिलने रेगुलरली आते रहते थे. बता दें कि 1990 में विजयता की शादी सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव से हुई थी जिनकी 2015 में कैंसर से डेथ हो गई थी.विजयता और आदेश के दो बेटे हैं. इससे पहले उनकी शादी डायरेक्टर समीर मलकान से हुई थी जो कि नहीं टिकी थी.

 

Kavita Rajput

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026