जब शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस से हुई रेप की कोशिश, कमरे का दरवाज़ा खोल अंदर घुसा शख्स और…

ये बात साल 1997 की बताई जाती है. अर्चना एक फिल्म की शूटिंग के बाद अपने गेस्ट हाउस पहुंचीं जहां एक सरफिरा शख्स उनके कमरे में घुस गया और...

Published by Kavita Rajput

Archana Joglekar rape attempt: बात आज 80-90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रहीं अर्चना जोगलेकर (Archana Joglekar) की जिन्होंने ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया था. अर्चना ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि कथक डांस में महारत के लिए भी जानी जाती थीं. साल 1985 में अर्चना ने सबसे पहली बार मराठी फिल्मों से अपने करियार की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म ‘संसार’ से डेब्यू किया था. फिल्म में राज बब्बर (Raj Babbar) और रेखा (Rekha) लीड रोल्स में थे. बहरहाल, आज हम आपको एक्ट्रेस अर्चना जोगलेकर की लाइफ से जुड़ी एक ऐसी कंट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन एक पल के लिए आपका कलेजा भी सिहर जाएगा…

शूटिंग के दौरान हुई रेप की कोशिश 

Related Post

अपने दौर में अर्चना ना सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर रहीं थीं. इसी सिलसिले में वे उड़ीसा एक फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं. ये बात साल 1997 की बताई जाती है. अर्चना एक उड़िया फिल्म की शूटिंग के बाद अपने गेस्ट हाउस पहुंचीं थीं. इसी बीच पीछे-पीछे भुवना नाम का एक शख्स उनका ऑटोग्राफ लेने आ गया. अर्चना ने जैसे ही अपने कमरे का दरवाजा खोला यह शख्स अंदर आ गया और उनका रेप करने की कोशिश की. अर्चना खुद को बचाने के लिए जोर से चीखीं, होटल का स्टाफ फ़ौरन उनके रूम में आया लेकिन तब तक ये शख्स वहां से भाग गया. 

घटना के बाद अर्चना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद अर्चना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी. वहीं, एक्ट्रेस का रेप करने की कोशिश में पकड़ाए शख्स भुवन को 13 साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद डेढ़ साल की सजा हुई और उसके ऊपर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया. अब सवाल उठता है कि आज अर्चना कहां हैं ? तो आपको बता दें कि अर्चना बहुत समय पहले अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं, वे वहां अपनी डांस एकेडमी चलाती हैं जिसमें बच्चों को कथक डांस की ट्रेनिंग दी जाती है. बताते हैं कि अर्चना की डांस एकेडमी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026