50 साल की एक्ट्रेस बिन शादी रहती है अकेली, बोली-आधी उम्र के लड़के मेरे साथ डेट पर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 50 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताई है.

Published by Kavita Rajput

Ameesha Patel Marriage: फिल्म कहो न प्यार है (Kaho Na Pyar Hai) से ड्रीम डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आज भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए हुए हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लम्बा सफर तय किया है. गदर और गदर 2 जैसी फिल्में उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई हैं. प्रोफेशनल लाइफ में अमीषा ने ऊंचाईयां जरुर छुई हैं लेकिन पर्सनल लाइफ में अमीषा ने शादी करके अपना घर नहीं बसाया. अब अमीषा 50 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी भी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है. एक इंटरव्यू में अमीषा ने शादी न करने की वजह बताई है. 

अमीषा ने क्यों नहीं की शादी?
अमीषा ने कहा कि उन्हें आज भी शादी के ढेरों प्रपोजल आते हैं. उनकी उम्र से आधे उम्र के लड़के उन्हें डेट पर ले जाना चाहते हैं लेकिन वो ऐसे प्रपोजल नहीं स्वीकारती हैं. अमीषा ने ये भी कहा कि वो शादी करके घर में नहीं रह सकती हैं और शादी के बाद काम न करें, ऐसा नहीं हो सकता है. 

सीरियस रिलेशन में थीं अमीषा
अमीषा ने कहा, जो लोग आपसे प्यार करते हैं वो आपको करियर में आगे बढ़ाते हैं. मैंने अपने करियर के लिए काफी कुछ खोया है और प्यार के लिए भी मैंने काफी कुछ खोया है. मैंने दोनों चीज़ों के लिए अपनी कई चीज़ों को कुर्बान किया है और इससे मैंने बहुत कुछ सीखा है. जैसे कि मेरा एक सीरियस रिलेशनशिप था और ये तब था जब मैंने फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था. वो साउथ बॉम्बे की एक बहुत बड़ी इंडस्ट्रियल फॅमिली से था जैसे मेरी है. उसका और मेरा बैकग्राउंड सेम ही था और हमारी एजुकेशन और फॅमिली सेट अप भी सेम था.

सब कुछ सही था लेकिन जब मैंने फिल्मों में जाने का फैसला किया तो मेरे पार्टनर को लाइमलाइट नहीं चाहिए थी और इस तरह मैंने प्यार के ऊपर अपना करियर चूज़ किया.  अमीषा ने आगे कहा, ऐसा नहीं है कि मैंने शादी का इरादा छोड़ दिया है. मुझे कई अच्छे घरों के रिश्ते आते हैं, मुझसे काफी उम्र के लड़के मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं लेकिन मैं मेंटली मैच्योर पार्टनर चाहती हूं. मैंने आधी से ज्यादा जिंदगी किसी की बेटी बनकर काट ली, अब आधी जिंदगी किसी की पत्नी के तौर पर गुजारना नहीं चाहती हूं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026