काम दूंगा, मेरे साथ सो लो…जब एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने रात में कही ये बात, आगे हुआ कुछ ऐसा

कशिका 22 साल की हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने का सपना लेकर वह मुंबई आईं लेकिन यहां सफ़र आसान नहीं रहा।

Published by Kavita Rajput

फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना हर किसी का सपना होता है लेकिन ये उतना आसान नहीं होता है। फिल्म इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध से भरपूर नजर आती है, इसकी हकीकत उतनी ही काली होती है। कई लोग ऑडिशन दे-देकर थक जाते हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता। वहीं, कई बार रोल के बदले उन्हें कम्प्रोमाइज करने के भी ऑफर दिए जाते हैं। ऐसा ही नई एक्ट्रेस कशिका कपूर (Kashika Kapoor) के साथ हुआ। एक इंटरव्यू में कशिका ने इस बारे में बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। 

डायरेक्टर ने कहा काम दूंगा लेकिन…

कशिका 22 साल की हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने का सपना लेकर वह मुंबई आईं लेकिन यहां सफ़र आसान नहीं रहा। 18 फरवरी 2006 को जन्मी कशिका ने 2024 में आयुष्मति गीता मैट्रिक पास से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके एक्टिंग स्किल्स को सराहा गया लेकिन इस फिल्म तक पहुँचने में उन्हें लंबा वक्त लग गया। कशिका ने बताया कि उन्हें तकरीबन 150 ऑडिशन देने पड़े, खूब रिजेक्शन झेलना पड़ा जिसके बाद उन्हें इस फिल्म में रोल मिला।

कशिका ने आगे कहा, इस दौरान मुझे कई बार कंप्रोमाइज करने के भी ऑफर मिले। एक बार एक डायरेक्टर ने मुझे रात तीन बजे कॉल करके कहा, मैं तुम्हें काम दूंगा लेकिन इसके लिए तुम्हें मेरे साथ सोना पड़ेगा। कशिका ने डायरेक्टर की ये डिमांड ठुकरा दी। उन्होंने कहा, अगर मैं उस डायरेक्टर की ये डिमांड मान लेती तो आज से दस साल बाद खुद को आईने में क्या मुंह दिखाती, मुझे खुद पर शर्मिंदगी महसूस होती।  

Related Post

कास्टिंग डायरेक्टर भी देते थे गलत ऑफर

कशिका ने आगे कहा, सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं, उन्हें कई कास्टिंग डायरेक्टर भी देर रात फोन करके इस तरह के ऑफर देते थे, मैं समझ नहीं पाती थी कि आधी रात को ये लोग क्या सोचकर ऐसे बेहुदा कॉल करते थे। कशिका ने यह कहा कि इस तरह के अनुभवों की वजह से उनका कॉन्फिडेंस कम होने लगा था लेकिन उनकी मां ने उनका बेहद साथ दिया। कशिका ने कहा, मां ने हमेशा ये सीख दी कि हार नहीं मानो और ऐसी बातों से निराश नहीं हो। आज मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर फिल्म पायी न कि कोई कंप्रोमाइज करके रोल मिला। आगे भी मैं ऐसे ही काम करना चाहूंगी।  

Kavita Rajput

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026