Categories: मनोरंजन

बड़े पर्दे की हसीनाओं ने ओटीटी पर भी मचाया कहर, कियारा-सुष्मिता बनीं डिजिटल क्वीन

Bollywood Actress Ruled OTT: बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी धमाल मचाया हुआ है। कियारा से लेकर सुष्मिता सेन तक ने ओटीटी में दमदार परफॉर्मेंस दी है।

Published by Shraddha Pandey

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने ओटीटी पर भी अपना सिक्का जमा लिया है।  इस लिस्ट में वो तमाम हसीनाएं शुमार हैं जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में बहुत पहले से ही राज कर रही हैं। 90 के दशक से लेकर अबतक की हिरोइनों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा किया है। इससे फायदा ये भी हुआ कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों को सिनेमा के साथ साथ ओटीटी पर अलग अलग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसीलिए वो अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेस की फिल्में देखने के लिए एक्साइटेड भी रहते हैं। 

 इस लिस्ट में कई अप्सराएं शुमार हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन जिन्होंने ओटीटी के साथ अपना धमाकेदार कमबैक किया उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘आर्या’ सीरीज में उनकी फियरलेस मां की छवि ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वहीं राधिका आप्टे अपने इंटेंस और थ्रिलर रोल्स में हमेशा की तरह कमाल करती दिखीं। तब्बू ने भी ओटीटी पर ‘खूफिया’ जैसी सीरीज़ में अपने संजीदा अभिनय से OTT की क्वीन होने का खिताब लगभग पक्का कर लिया। 

कियारा आडवाणी का ओटीटी पर दिखा अलग रूप

बड़े पर्दे पर राज करने वाली कियारा आडवाणी ने “गिल्टी” जैसी ओटीटी फिल्म में ग्रे शेड किरदार निभाकर सबको चौंका दिया. उनकी एक्टिंग ने ये साबित कर  दिया कि कभी टैलेंट की सीमा नहीं बन सकती। वो हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है।

Related Post

70 की उम्र में भी Rekha की खूबसूरती और फिटनेस का मुकाबला नहीं, बचपन से फॉलो करती हैं ये रुटीन,सीक्रेट आया सामने

इन हसीनाओं ने भी ओटीटी पर छोड़ी गहरी छाप

इसी कड़ी में कीर्ति कुल्हारी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर और श्वेता त्रिपाठी जैसे टैलेंटेड चेहरों ने भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा भी जल्द ही ओटीटी पर अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। ओटीटी की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यहां स्टारडम से ज्यादा कहानी और किरदार बोलते हैं। इन एक्ट्रेसेस ने ये बात साबित भी कर दी है। इनके ओटीटी कमबैक को लेकर पब्लिक का रिएक्शन भी बेहद पॉज़िटिव रहा है। सोशल मीडिया पर रिव्यूज़ की बाढ़ आ चुकी है, और लोग इनपर बनी वेबसीरीज़ को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026