Categories: मनोरंजन

नाबालिग एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने बिना बताए शूट किया किसिंग सीन, आंखों में आंसू लिए तड़पती रही, कैमरा चलता रहा

Bollywood kissing scene: आज हम बात करेंगें  हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अदाकारा के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसने उनके करियर की शुरुआत में ही उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।"

Rekha Controversy : बॉलीवुड में  विवादित सीन और किस्से अक्सर सामने आते रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार हिरोइनों को बिना बताए इंटीमेट या किसिंग सीन शूट कर दिए जाते हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के दबाव में अभिनेत्रियां चुप रह जाती हैं और बाद में ये घटनाएं बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। 70 और 80 के दशक में तो यह चलन और भी ज्यादा था, आज हम बात करेंगें  हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही घटना की जो अभिनेत्री रेखा से जुड़ी हुई है,  रेखा का करियर बहुत छोटी उम्र से शुरू हुआ था। घर की मजबूरी ने उन्हें महज 15 साल से भी कम उम्र में फिल्मों में ला खड़ा किया। अंजाना सफर (बाद में नाम बदला गया दो शिकारी) उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनके साथ बिस्वजीत चटर्जी थे। रेखा को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि पर्दे के पीछे उनके लिए एक ऐसा सीन तैयार किया गया है, जो उनकी जिंदगी पर गहरा असर छोड़ देगा। उस समय रेखा को फिल्मी दुनिया के चालाकियों का बिल्कुल अनुभव नहीं था।

रेखा को नहीं बताया गया सच (Bollywood Secret Kissing Scene)

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक इंटीमेट सीन रखा गया। इसके बारे में केवल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और हीरो को ही जानकारी थी। रेखा को आखिरी पल तक अंजान रखा गया। जैसे ही डायरेक्टर ने “एक्शन” कहा, बिस्वजीत चटर्जी ने अचानक उन्हें पकड़कर लंबे समय तक किस करना शुरू कर दिया। कैमरा चलता रहा, लेकिन “कट” किसी ने नहीं बोला। यूनिट के लोग सीटियां और तालियां बजा रहे थे, और रेखा की आंखों में आंसू भर आए।

Related Post

रेखा ने बताई कहानी (Rekha and Biswajit Chatterjee Incident)

इस घटना का जिक्र यासिर उस्मान की किताब Rekha: The Untold Story में मिलता है। रेखा ने बाद में कहा कि उस दिन उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो उनकी आत्मा को चोट पहुंची हो। वहीं, बिस्वजीत ने सफाई दी कि यह सब डायरेक्टर राजा नवाथे के कहने पर हुआ, लेकिन उन्होंने भी स्वीकार किया कि उस समय नाबालिग रेखा के साथ गलत हुआ। यह घटना रेखा के करियर और निजी जीवन पर एक ऐसा धब्बा बन गई, जिसे वह कभी भूल नहीं सकीं।

 

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026