Categories: मनोरंजन

इस्लाम कबूल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में हुआ बड़ा ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम बोले–प्लीज दुआ कीजिए

Dipika Kakar Health News: टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। अब शोएब ने बताया है कि उनकी पत्नी दीपिका बहुत बीमार है।

Published by

Dipika Kakar Health News: टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। अब शोएब ने बताया है कि उनकी पत्नी दीपिका बहुत बीमार है। दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है और वह काफी बड़ा है। इसका ऑपरेशन कराना होगा। इस दौरान शोएब काफी परेशान दिखते हैं।

बीमार हुईं दीपिका

शोएब कहते हैं कि दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें पेट में थोड़ी परेशानी है जो काफी गंभीर है। दरअसल मैं चंडीगढ़ में था और दीपिका मुंबई में और उनके पेट में दर्द था। दीपिका को लगा कि एसिडिटी के कारण यह सामान्य दर्द होगा, लेकिन बाद में दर्द काफी बढ़ गया और फिर हम डॉक्टर के पास गए। उन्होंने कुछ ब्लड टेस्ट करवाए। ब्लड टेस्ट से पता चला कि दीपिका के पेट में इंफेक्शन है।

टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर

शोएब ने आगे कहा, ‘हमारे डॉक्टर ने हमें बुलाया और कहा कि हमें सीटी स्कैन करवाना होगा और रिपोर्ट से पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं लोब में ट्यूमर है। यह काफी बड़ा है, टेनिस बॉल जितना बड़ा। यह हम सभी के लिए काफी चौंकाने वाला है।’

कैंसर का सताया डर

शोएब ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद हम सभी बस इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं यह कैंसर में न बदल जाए। हालांकि अभी तक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है, जिससे थोड़ी राहत मिली है लेकिन अभी और टेस्ट होने बाकी हैं।

बेटे की सताई चिंता

शोएब ने बताया कि इस समय दीपिका और उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने बेटे को लेकर है। दीपिका अभी भी अपने बेटे को स्तनपान कराती हैं और उन्होंने अभी तक बाहर से कोई दूध नहीं पिया है। बेटे को दूध पीकर सो जाने की आदत है या फिर वह दिन में थोड़ा बहुत स्तनपान करता है। अब दीपिका को इस बात की भी चिंता थी कि जब वह भर्ती हो जाएंगी तो अपने बेटे को कैसे संभालेंगी।

दीपिका के लिए दुआ कीजिए

आखिर में शोएब ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने को कहा। उन्होंने कहा कि भले ही आप हमें पसंद न करें लेकिन प्लीज दीपिका के लिए प्रार्थना करें। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बीच मुलाकात ससुराल सिमर का सेट पर हुई थी। दीपिका पहले से शादीशुदा थी। उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। बाद में शोएब से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था। दीपिका अब रोजा रखते हुए नजर आती हैं।

Published by

Recent Posts

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026