Categories: मनोरंजन

ईशा मलविया को याद कर रो पड़े अभिषेक कुमार, बोले ‘मैं आज भी उससे प्यार करता हूं’

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने हाल ही में अपने और ईशा मलविया के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने इस रिश्ते में कई गलतियाँ कीं “काश मैंने गलती न की होती.

Published by Komal Singh

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने और ईशा मलविया के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इमोशनल बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अभिषेक ने कहा “काश मैंने गलती न की होती.”

प्यार की शुरुआत ‘उड़ारियां’ के सेट से

अभिषेक कुमार और ईशा मलविया की मुलाकात टीवी शो ‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और धीरे-धीरे यह रिश्ता रील से रियल लाइफ तक पहुंच गया. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनके रिश्ते में मतभेद बढ़ने लगे.अभिषेक ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ परफेक्ट था, लेकिन काम का दबाव और निजी असहमति ने रिश्ते में दरार डाल दी. उन्होंने कहा, “हम दोनों बहुत प्यार करते थे, लेकिन कई बार प्यार से ज्यादा अहम अहंकार और गलतफहमी बन जाती है.”

 आखिर क्या बोला अभिषेक ने इंटरव्यू में

एक हालिया इंटरव्यू में जब उनसे ईशा मलविया के बारे में पूछा गया तो अभिषेक भावुक हो गए. उन्होंने कहा,“जब मैं उसे देखता हूं तो अब भी दिल कांप उठता है. रिश्ता खत्म हो गया, लेकिन एहसास अब भी बाकी है.”उन्होंने माना कि उन्होंने भी कुछ गलतियां की थीं और काश वे उस वक्त चीजों को संभाल लेते. उनका यह बयान सुनकर फैंस भी भावुक हो गए. उन्होंने कहा,“मैं अब भी उसकी इज्जत करता हूं. मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है, शायद वो मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा थी.” अभिषेक कुमार ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते में दखल देने वाले लोग भी थे.उन्होंने कहा  “मैं अब भी उसकी इज्जत करता हूं. मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है, शायद वो मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा थी.” अभिषेक कुमार ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते में दखल देने वाले लोग भी थे. उन्होंने कहा,“हमारे बीच जब सब ठीक था, तब बाहर के लोग बोलने लगे. ईशा की मां को हमारा रिश्ता पसंद नहीं था. शायद उसी वजह से चीजें बिगड़ गईं.”यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.कुछ लोगों ने अभिषेक का समर्थन किया, तो कुछ ने इसे एकतरफा कहानी बताया.

Related Post

Komal Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026