Categories: शिक्षा

Rajasthan Police Recruitment: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कब, जानें कितने पदों पर निकली वैकेंसी

Rajasthan Police Exam: राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को किया जा रहा है। इस भर्ती में सामान्य कांस्टेबल, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार और हाल ही में गठित महिला बटालियन अमृता देवी, कालीबाई और पदमिनी देवी के पद शामिल किए गए हैं। कुल 5 लाख 24 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन कर इस परीक्षा में भाग लेने की तैयारी की है।

Published by Shivi Bajpai

Rajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को किया जा रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पांडेय के अनुसार, विज्ञापित पदों में सबसे अधिक 8512 पद सामान्य कांस्टेबल (नॉन-टीएसपी) के लिए हैं। वहीं टीएसपी क्षेत्र के लिए 867 पद, चालक नॉन-टीएसपी के लिए 503 पद, टीएसपी चालक के लिए 47 पद और बैंड के लिए 71 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा तीन नई महिला बटालियनों में 1500 पद और पुलिस दूरसंचार के लिए 1469 पद शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि महिला उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है, जिसके तहत कुल 3303 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

IGNOU Admission 2025: नौकरी के साथ डिग्री भी करनी है पूरी, तो IGNOU में ले एडमिशन

परीक्षा कार्यक्रम कैसा होगा?

13 सितंबर:

 पुलिस दूरसंचार और चालक पदों के लिए परीक्षा केवल दूसरी पारी में (दोपहर 3 से 5 बजे तक) होगी। इसमें नौ जिलों के 280 केंद्रों पर 1 लाख 5 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे।

14 सितंबर:

पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक, 21 जिलों के 582 केंद्रों पर 2 लाख 9 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक, 21 जिलों के 580 केंद्रों पर 2 लाख 8 हजार से अधिक उम्मीदवार बैठेंगे।

Related Post

कॉन्स्टेबल बैंड पदों के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 11 सितंबर को जारी किए जा चुके हैं।

पारदर्शिता और सुरक्षा की विशेष तैयारियां

परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से होगी। प्रवेश द्वार पर बायोमेट्रिक जांच और मैनुअल फ्रिस्किंग अनिवार्य रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और जैमर लगाए गए हैं ताकि नकल की कोई संभावना न रहे।

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए नौ स्तर की पैकिंग, अस्थायी ट्रेजरी रूम में सीसीटीवी निगरानी और हथियारबंद गार्ड की तैनाती की गई है। सामग्री की आवाजाही भी पुलिस सुरक्षा में और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होगी। जिला पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, जबकि अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए रोडवेज और रेलवे विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Successful Person: झारखंड के शिवम को गूगल ने ऑफर किया 2 करोड़ का पैकेज, जानें इनकी सफलता की कहानी

Shivi Bajpai

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026