Categories: शिक्षा

पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

PNB Apprentice: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के बारे में सोच रहे है, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. पंजाब नेशनल बैंक ने पूरे देश में 5,138 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है.

Published by Mohammad Nematullah

PNB Apprentice: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के बारे में सोच रहे है, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. पंजाब नेशनल बैंक ने पूरे देश में 5,138 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है. एप्लीकेशन प्रोसेस 8 फरवरी को शुरू हुआ था, और आखिरी तारीख 24 फरवरी तय की गई थी. जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्द से जल्द फॉर्म भर दें.

एलिजिबिलिटी

PNB अप्रेंटिसशिप पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. BA, BCom, BSc, या किसी अन्य सब्जेक्ट वाले कैंडिडेट्स एलिजिबल है.

एज लिमिट

इस भर्ती के लिए कम से कम उम्र 18 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 28 साल है. सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट दी जाएगी. उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.

Related Post

कौन हैं रूबल नागी? झुग्गियों की बदली तस्वीर, ग्लोबल टीचर प्राइज जीतकर बनीं करोड़पति

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस देनी होगी. जनरल, OBC और E कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹944 जमा करने होंगे. SC, ST और महिला कैंडिडेट्स को ₹708 देने होंगे. दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹236 है.

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई स्टेज से होगा. सबसे पहले एक ऑनलाइन रिटन एग्जाम होगा. इसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ और इंग्लिश जैसे सब्जेक्ट्स से सवाल पूछे जा सकते है. जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन एग्जाम में पास होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनके एजुकेशनल सर्टिफिकेट और दूसरे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे. फिर एक लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा ताकि यह पक्का हो सके कि कैंडिडेट उस एरिया की लैंग्वेज समझता और बोलता है जहां उसकी पोस्टिंग होगी. आखिर में एक मेडिकल एग्जाम होगा. जो सभी स्टेज पास करेंगे, उन्हें ही फाइनली सिलेक्शन किया जाएगा.

HPBOSE LDR exam 2026: एलडीआर परीक्षा से पहले बड़ा झटका, 97 आवेदन हुए रद्द; जानें कब है परीक्षा?

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती में कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान मंथली सैलरी मिलेगी. अगर किसी कैंडिडेट की पोस्टिंग रूरल, सेमी-अर्बन या जनरल अर्बन एरिया में होती है, तो उन्हें हर महीने ₹12,300 सैलरी मिलेगी. अगर किसी कैंडिडेट की अपॉइंटमेंट मेट्रो सिटी में होती है, तो उन्हें हर महीने ₹15,000 स्टाइपेंड मिलेगा.

अप्लाई कैसे करें?

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Silver Price Today: सस्ता या महंगा, शादी के सीजन में कितना है चांदी का दाम? जानें आपके शहर का रेट

Silver Rate Today 9 April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद चांदी की…

April 9, 2026