दिल्ली पुलिस में नौकरियों के निकलने का सिलसिला जारी, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में नौकरियों के लिए भर्तियां (Recruitment for jobs) निकल रही हैं, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने अब हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Police Head Constable Ministerial Recruitment: दिल्ली पुलिस में भर्तियों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने अब हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए भी नोटिफिकेशन कर दिया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो पुलिस की वर्दी के साथ ऑफिस/डेस्क वर्क में रुचि रखना चाहते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां और पद

एसएससी (SSC) ने  इस भर्ती के लिए 500 से अधिक पदों पर आवेदन मांगे हैं. आवेदन की प्रकिया 29 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी. उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन शर्तों के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

1.  शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (सीनियर सेकेंडरी) और समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है

2. टाइपिंग स्पीड (Typing Speed):

उम्मीदवारों के पास आवश्यक टाइपिंग कौशल होना अनिवार्य है

Related Post

इंग्लिश टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट (WPM)

हिन्दी टाइपिंग: 25 शब्द प्रति मिनट (WPM)

3. आयु सीमा (Age Limit):

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग (Reserved Category)के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

4. आवेदन प्रक्रिया (Application Process):

आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं, अगर आपने पहले से ही पंजीकृत हैं, तो पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगइन करें, इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सभी जानकारी को बिल्कुल सही भरें. लाइव फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू ध्यान से चेक करें और अपनी कैटेगिरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें. सबसे आखिरी में भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026