Categories: शिक्षा

नारायण मूर्ति के 70 घंटे के सप्ताह को टक्कर देते हुए, दक्ष गुप्ता का 72 घंटे का काम है चुनौती!

AI startup Greptile के CEO और co-founder दक्ष गुप्ता अपनी सख्त लाइफस्टाइल और इस बात पर खुलकर बोलने के लिए चर्चा में हैं कि आज के युवाओं को कैसे काम करना चाहिए और कैसी जिंदगी जीनी चाहिए।

Published by JP Yadav

सैन फ्रांसिस्को स्टैंडर्ड को दिए इंटरव्यू में दक्ष गुप्ता ने कहा कि ध्यान मजे करने पर नहीं, बल्कि अनुशासन पर होना चाहिए।

AI startup Greptile के CEO और co-founder दक्ष गुप्ता अपनी सख्त लाइफस्टाइल और इस बात पर खुलकर बोलने के लिए चर्चा में हैं कि आज के युवाओं को कैसे काम करना चाहिए और कैसी जिंदगी जीनी चाहिए।

जब Infosys co-founder नारायण मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की बात कही तो उसके बाद दक्ष गुप्ता ने 72 घंटे के वर्क वीक का समर्थन किया जिससे वो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

सैन फ्रांसिस्को स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में दक्ष गुप्ता ने महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए आज के “current vibe” के बारे में बात की। उनके मुताबिक ध्यान पार्टी करने पर नहीं बल्कि नियमों और मेहनत पर होना चाहिए।

दक्ष गुप्ता ने कहा, आज की “current vibe यह है की शराब और नशे से दूर रहना, सुबह 9 से रात 9 तक हफ्ते में 6 दिन काम करना, वज़न उठाना, दौड़ लगाना, जल्दी शादी करना, अच्छी नींद लेना, और हेल्दी खाना जैसे स्टेक और अंडे खाना।”

कौन हैं दक्ष गुप्ता? जानिए उनके बारे में

1.  23 साल के दक्ष गुप्ता भारतीय मूल के हैं और अमेरिका में रहते हैं। वे AI स्टार्टअप ग्रेप्टाइल के co-founder और CEO हैं। फिलहाल वे सैन फ्रांसिस्को में रह रहे हैं।

Related Post

2. उन्होंने Georgia Institute of Technology से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दौरान उन्होंने एक ऑल्ट-रॉक बैंड बनाया जिसका नाम था “पैरेलल पार्क”, और उन्होंने अटलांटा में 20 से ज़्यादा शो किए। उन्हें दो बार Faculty Honours मिला और छह बार डीन की लिस्ट में शामिल किया गया।

3. उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने ग्रेजुएशन के दौरान Qualcomm और Amazon में इंटर्नशिप की। वे पीबीएस के इनवेंचर प्राइज़ के फाइनलिस्ट भी रहे। उन्होंने एक सोलो म्यूजिकल शो लिखा और पेश किया। इसके अलावा ग्रेजुएशन से पहले ही उन्होंने एक कंपनी शुरू की और करीब 10 लाख डॉलर की फंडिंग जुटाई।

4. जुलाई 2023 से वह ग्रेप्टाइल पर काम कर रहे हैं जिसे Y Combinator, Initialized Capital, Paul Graham, SV Angel और अन्य लोग सपोर्ट करते हैं।

5. दक्ष गुप्ता कहते हैं कि वह कभी-कभी अपने दोस्तों और परिवार के छोटे स्टार्टअप्स में angel investments करते हैं जैसे गमलूप, ऑक्टोलेन, ऑटोमॉर्फिक, ब्लैंड AI और हैप्पीबोर्ड्स।

पिछले साल दक्ष गुप्ता की आलोचना हुई थी क्योंकि उन्होंने बताया था कि वे अपने कर्मचारियों से हर हफ्ते 84 घंटे काम करने की उम्मीद करते हैं। उनके एक पोस्ट में कंपनी की कड़ी काम करने वाली संस्कृति का ज़िक्र था जिसमें हफ्ते में छह दिन सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक काम करना शामिल था।

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026