Home > शिक्षा > CTET Result 2026 Expected Date: सीटीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! जानें कब जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक

CTET Result 2026 Expected Date: सीटीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! जानें कब जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक

CTET Result 2026 Expected Date: CTET का रिजल्ट एग्जाम के कुछ हफ्तों बाद जारी होता है. फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाता है. पास उम्मीदवारों को आजीवन मान्य प्रमाणपत्र मिलता है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 11, 2026 3:04:19 PM IST



CTET Result 2026 Expected Date: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) उन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी एग्जाम है जो केंद्रीय विद्यालयों और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं. ये एग्जाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है. एग्जाम समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा इंतजार रिजल्ट का रहता है. आम तौर पर एग्जाम के कुछ सप्ताह बाद रिजल्ट घोषित किया जाता है. रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड आंसर की जारी करता है. इससे अभ्यर्थी अपने आंसर को मिलाते हैं. यदि किसी प्रश्न या उत्तर गलत हो तो तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाता है. सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है और उसी के आधार पर परिणाम तैयार होता है.

कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से देख सकते हैं. सही और ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट देखना जरूरी है.

CTET स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होती है?

CTET का स्कोरकार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसे भविष्य में शिक्षक भर्ती के दौरान प्रस्तुत करना पड़ सकता है, इसलिए इसे संभालकर रखना चाहिए. स्कोरकार्ड में सामान्य रूप से निम्न जानकारी दी होती है:

 उम्मीदवार का नाम
 रोल नंबर
 आवेदन संख्या
 परीक्षा स्तर (पेपर I या पेपर II)
 प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
 कुल अंक
 परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण)

CTET प्रमाणपत्र कैसे मिलता है?

जो अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा तय मिनिमम नंबर प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाता है. ये प्रमाणपत्र इस बात का प्रमाण होता है कि उम्मीदवार ने CTET परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और वो शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य है.

CTET प्रमाणपत्र की वैधता

CTET प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन है. इसका मतलब है कि एक बार परीक्षा पास करने के बाद दोबारा परीक्षा देने की अनिवार्यता नहीं होती. उम्मीदवार भविष्य में किसी भी समय शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, यदि कोई अभ्यर्थी अपने अंकों में सुधार करना चाहता है, तो वह फिर से परीक्षा में शामिल हो सकता है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें. इसकी डिजिटल कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें और एक प्रिंट कॉपी भी निकाल लें. आगे की भर्ती प्रक्रियाओं में यह दस्तावेज जरूरी हो सकता है. CTET पास करना केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं है, बल्कि शिक्षक बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है. सही तैयारी और धैर्य के साथ आगे की प्रक्रियाओं पर ध्यान दें.

Advertisement