Categories: शिक्षा

BPSC 71st Prelims Answer Key 2025: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड?

BPSC 71st Prelims Answer Key 2025: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है. परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया गया था. अभ्यर्थी यहां जानकारी ले सकते है.

Published by Mohammad Nematullah

BPSC 71st Prelims Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं. ये परीक्षा 12 सितंबर, 2025 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

प्रोविजनल आंसर-की पर कैंडिडेट 21 सितंबर से 27 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹250 का शुल्क देना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSC 71st Prelims Answer Key 2025 How to Download: ऐसे करें डाउनलोड

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ़ दिखाई देगी.
  • अब इसे चेक करके प्रिंट कर लें.

BPSC 71st Prelims Result 2025: कब तक घोषित होगा रिजल्ट?

अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे. प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेंगे. इस भर्ती प्रक्रिया में शुरुआत में विभिन्न विभागों में 1,250 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. बाद में DSP के 14 पद जोड़े गए. जिससे कुल पदों की संख्या 1,264 हो गई.

Related Post

BPSC ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के कुल 935 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई है और इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा आदि प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा.

जल्दी क्यों थमा ऑपरेशन सिन्दूर? एयर चीफ का बड़ा खुलासा

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026