Categories: शिक्षा

Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें आवेदन करने के लिए पूरी जानकारी

Bihar News: माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. जो उम्मीदवार Bihar STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं. अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. बिहार STET 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आज से STET परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले विषयों के लिए आयोजित की जाती है. अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 19 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री पूरी की होनी चाहिए. उम्मीदवारों को अन्य पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा.

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष सामान्य श्रेणी की महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है.

Related Post

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विषय-वस्तु से 100 अंकों के प्रश्न और शिक्षण कौशल एवं अन्य कौशल विषय से 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. माध्यमिक परीक्षा के लिए पेपर 1 स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के लिए पेपर 2 स्नातक (ऑनर्स) स्तरीय पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे.

परीक्षा शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क भी देना होगा. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए ₹960 और पेपर 2 के लिए ₹1440 का भुगतान करना होगा. इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए ₹760 और पेपर 2 के लिए ₹1140 का भुगतान करना होगा.

Weather update: यूपी-बिहार में उमस भरी गर्मी का कहर, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026