Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई ज़हरीली! जानिए धनतेरस पर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

धनतेरस और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बारिश की संभावना कम है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी. 18 से 21 अक्टूबर तक मौसम साफ और खुशनुमा रहने की उम्मीद है.

Published by Shivani Singh

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा एक बार फिर चिंता का कारण बन गई है. बढ़ते प्रदूषण स्तर के बीच राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 254 रहा, जो स्वास्थ्य के लिहाज़ से असुरक्षित माना जाता है. दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से पाँच ने तो वायु गुणवत्ता को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज किया. ऐसे में त्योहारों की रौनक के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई है. क्योंकि ठंडी हवाओं के साथ अब प्रदूषण का असर और बढ़ सकता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने धनतेरस और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश और ठंड के मौसम पर अपडेट जारी अपडेट के अनुसार 18 अक्टूबर को धनतेरस और 20-21 अक्टूबर को दिवाली के दौरान मौसम साफ रहने और हल्की ठंड रहने की उम्मीद है. मौसम सुहावना रहेगा और दिन में धूप खिली रह सकती है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

भीषण जाम के चलते फिर थमी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार, रेंगते हुए नजर आए वाहन; दिवाली से पहले पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बारिश की संभावना कम है

इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जो धीरे-धीरे बढ़ेगी. बारिश की संभावना कम है, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका उत्तर भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल ला नीना प्रभाव के कारण उत्तर भारत में सर्दी और भी कड़ाके की पड़ सकती है और इसका असर दिवाली के बाद महसूस होने लगेगा.

Related Post

महीने के अंत तक तापमान में और गिरावट आएगी. धनतेरस और दिवाली के दौरान, उत्तर भारत में सुहावना मौसम रहने की उम्मीद है और दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएँ चलेंगी. सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी. महीने के अंत तक तापमान में और गिरावट आने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों से वापस लौट सकता है. इसके अलावा, अक्टूबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है.

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएँ बढ़ेंगी, जिससे सुबह और शामें ठंडी होंगी और 20 अक्टूबर के आसपास हल्का कोहरा छा सकता है. अक्टूबर के अंत में तापमान और गिरेगा, जिससे घना कोहरा छाएगा. दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे महीने होते हैं, जब तापमान में काफी गिरावट आती है और घना कोहरा छाया रहता है. सर्दियों में, हिमालय क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएँ नोएडा और पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पैदा करती हैं.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा आसान और आरामदायक, यात्रियों को मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं; NHAI ने की घोषणा

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026