DU bomb threat: दिल्ली में स्कूलों के बाद अब विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी. खबर आ रही है कि दिल्ली के दो कॉलेजों रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया. बम की खबर एएनआई एजेंली ने दी है, इस खबर में दिल्ली पुलिस का भी हवाला दिया गया है.
बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद कॉलेज परिसर की सही से जांच की गई है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
चंडीगढ़ में भी मिली धमकी
मनीकंट्रोल की मानें तो आज दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में भी बम की धमकी मिली है. चंड़ीगढ़ के कुछ जगहों पर अफरा-तफरी मच गई है. ये तब हुआ जब कई स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली. ये ईमेल बहुत से लोगों को भेजा गया था और कहा गया था कि कई स्कूलों में एक फिक्स समय पर धमाके होंगे. इस धमकी में महापौर कार्यालय और सचिवालय भी शामिल है और समय दिया गया है 9:11, अब ये सुबह का है या रात का ये नहीं लिखा है.
कौन से संस्थानों को मिला ईमेल?
जिन संस्थानों को ईमेल मिला है उनमें शामिल है सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45; रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 49; और शिवालिक पब्लिक स्कूल. जैसे ही इस धमकी की जानकारी मिली चंडीगढ़ पुलिस ने बढ़ी जगहों की सेफटी बढ़ा दी.
जांच जारी
मिले हुए ईमेल को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ये मेल फर्जी है, लेकिन अधिकारी किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं, इसलिए सभी प्रोटोकॉस फॉलों किए जा रहे हैं और सेफटी का पूरा ध्यान दिया जा रहा है.

