फोन पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद, और फिर उतारा मौत के घाट

राजधान दिल्ली के तुगलकाबाद (Tuglkabad) इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां, फोन पर गाना बजाने को लेकर विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Tuglkabad Murder Case: राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद  (Tuglkabad) इलाके में मंगलवार देर रात एक छोटे से विवाद में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई. दरअसल, मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में कुछ नाबालिगों समेत पांच लोगों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कैसे छोटी-सी बात पर भी लोग हिंसक हो जाते हैं.

मृतक की पहचान और क्या करता था काम

यह चौंकाने वाली घटना दिल्ली के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट (South East District) के तुगलकाबाद इलाके में हुई. जहां,  मृतक की पहचान प्रेम बर्मन (22) के रूप में हुई, जो तुगलकाबाद गांव के छुरिया मोहल्ला (Churiya Mohalla) में रहता था और अपना गुजारा करने के लिए एक कॉल सेंटर (Call Center) में काम करता था.

पुलिस को मिली घटना की सूचना

पुलिस को मंगलवार देर रात करीब 2 बजे इस घटना की सूचना मिली थी, उन्हें बताया गया कि निर्मल टी-पॉइंट (Tea Point) के पास जंगल की तरफ एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव खून से लथपथ पाया.

Related Post

पुलिस ने वारदात को लेकर शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने तत्काल गोविंदपुरी थाना (Govindpuri Thana) में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी सहायता (Technical Support) का सहारा लिया. इस दौरान जांच में पुलिस ने तुगलकाबाद एक्सटेंशन (Tuglkabad Extension) निवासी से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. सुमित से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार अन्य नाबालिगों को भी पकड़ लिया. इन आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. 

गाने बजाने को लेकर क्यों हुआ विवाद

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे निर्मल टी-पॉइंट (Tea Point) के पास पार्टी कर रहे थे और मोबाइल पर गाने बजा रहे थे. उसी समय, मृतक  और उसके दोस्त भी वहीं मौजूद थे. प्रेम और उसके साथियों ने आरोपियों को तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जोरदार झगड़ा हो गया. देखते ही देखते, सुमित और उसके साथियों ने अपने कुछ और दोस्तों को बुलाया और मिलकर प्रेम पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही गिर गया और दम तोड़ दिया. 

छोटी बातों पर लोगों का गुस्सा

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कैसे तुच्छ वजहों पर भी हिंसा का सहारा लिया जाता है. एक सामान्य सी बात पर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली, जबकि कुछ युवाओं का जीवन भी आपराधिक रिकॉर्ड के कारण बर्बाद हो गया. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026