Categories: दिल्ली

New Year 2025: दिल्ली में नए साल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, गलती से भी न करें ये काम, इन रास्तों पर जानें से भी बचें

Delhi Traffic Advisory For New Year 2026: दिल्ली में कनॉट प्लेस, हौज खास, साउथ एक्स, साकेत, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, एयरोसिटी और बड़े बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास सुरक्षा रहेगी. पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है.

Published by Hasnain Alam

New Year 2026: दिल्ली में नए साल पर जश्न की तैयारियों के बीच पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है. ऐसे में न्यू ईयर ईव से पहले से ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में एक ही दिन में करीब 24 हजार ट्रैफिक चालान काटे गए, जिनमें सबसे अधिक मामले ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट जंप करने के रहे.

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के ड्राइविंग पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके लिए अतिरिक्त चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं. नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Post

किन लोगों के कितने किए गए चालान?

  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के 226 चालान काटे गए.
  • खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 86 लोगों पर जुर्माना लगाया गया.
  • बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के 2,194 चालान हुए.
  • ट्रिपल राइडिंग करने वालों के 266 चालान काटे गए.
  • गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 1,941 लोगों पर कार्रवाई की गई.

पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. इसमें ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस और अर्धसैनिक बल शामिल होंगे. कनॉट प्लेस, हौज खास, साउथ एक्स, साकेत, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, एयरोसिटी और बड़े बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास सुरक्षा रहेगी. पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है और होटल, गेस्ट हाउस व सार्वजनिक जगहों के CCTV कैमरे लगातार मॉनिटर किए जा रहे हैं.

इन रास्तों से जानें से बचें

  • 31 दिसंबर को रात 8 बजे से कनॉट प्लेस में गाड़ियों की एंट्री सीमित कर दी जाएगी.
  • पास वाली गाड़ियों को ही कुछ तय इलाकों में जाने की अनुमति होगी.
  • जश्न खत्म होने तक ट्रैफिक डायवर्जन और खास पार्किंग की व्यवस्था लागू रहेगी.
  • कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, पटेल चौक जैसे पॉइंट्स से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी.
  • पार्किंग ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर गोल डाकखाना, कालीबाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, कोपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड और विंडसर प्लेस में उपलब्ध रहेगी.
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को RML अस्पताल रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और नशे में गाड़ी चलाने से बिल्कुल बचें. पुलिस ने कहा है कि जश्न के नाम पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026