Categories: दिल्ली

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बॉबी कबूतर हुआ गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर बॉलीवुड की एक्ट्रेस के घर के बाहर फायरिंग में हाथ

bobby kabutar Arrested: बॉबी कबूतर ने राजधानी दिल्ली के नॉर्थ इलाके में एक बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचान बनाई थी. पुलिस का दावा है कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी.

Published by Shubahm Srivastava

Who is Bobby kabutar: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है. वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और हत्या, मकोका तथा NIA से जुड़े मामलों में वांछित था. पुलिस ने उसे दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास से दबोचा. जांच एजेंसियों के अनुसार उसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक फैला हुआ था और वह कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा है.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की थी रेकी

बॉबी कबूतर ने राजधानी दिल्ली के नॉर्थ इलाके में एक बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचान बनाई थी. पुलिस का दावा है कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी. बताया जा रहा है कि उसने कई दिनों तक मूसेवाला की गतिविधियों पर नजर रखी और यह जानकारी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग तक पहुंचाई. इसी इनपुट के आधार पर मई 2022 में हमलावरों ने दिनदहाड़े मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

दिशा पटानी के घर के पार फायरिंग में हाथ

इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में भी बॉबी कबूतर का नाम सामने आया था. जांच में सामने आया कि शूटर्स को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका थी. इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस पहले ही दो आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिरा चुकी है और तीन को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बॉबी फरार था.

Related Post

नदीम ब्रदर्स हत्याकांड

हाल ही में दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुए नदीम ब्रदर्स हत्याकांड में भी उसका नाम जुड़ा. पुलिस के अनुसार हमलावरों ने 48 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 35 गोलियां दोनों भाइयों को लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इन तमाम मामलों में सक्रिय भूमिका के कारण बॉबी कबूतर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था.

गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य नेटवर्क, फंडिंग और सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा सके. माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Majid Khademi Death: मजीद खादमी कौन थे? ईरान के सुरक्षा ढांचे के स्तंभ और मास्टरमाइंड, जानिए पूरी प्रोफाइल

Majid Khademi Death: तेहरान में हुए हवाई हमलों के बीच आईआरजीसी  के खुफिया प्रमुख माजिद…

April 6, 2026

इस हीरोइन ने 3 साल में ही बना लिया था नाम, श्रीदेवी-माधुरी को कर दिया था पीछे, दी थी 13 हिट फिल्में

Guess The Actress: भारतीय सिनेमा का ऐसी एक्ट्रेस जिनका सफर काफी शानदार था, उन्होंने कम…

April 6, 2026

NCERT syllabus: क्या बदल जाएगा आपका सिलेबस? एनसीईआरटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए ये निर्देश

NCERT syllabus Supreme Court comment: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा को सभी कक्षाओं तक…

April 6, 2026