Categories: दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी में लगी ऐसी आग, मिनटों में खाक बन गए 45 आशियानें; मौके पर मचा हाहाकार

Delhi News: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में तबाही वाला मंजर देकने को मिला। दरअसल, यहाँ रविवार शाम भीषण आग लग गई। जिसके बाद 40 से 45 झोपड़ियाँ जलकर रकह हो गईं।

Published by Heena Khan

Delhi Rohini: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में तबाही वाला मंजर देकने को मिला। दरअसल, यहाँ रविवार शाम भीषण आग लग गई। जिसके बाद 40 से 45 झोपड़ियाँ जलकर रकह हो गईं। आपको बता दें, यह घटना सेक्टर-18 के पास शाहबाद दौलतपुर इलाके की बताई जा रही है। राहत की खबर ये है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही घायल होने की खबर है। आपको बता दें, यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने दी है।

जलकर राख हुईं झुग्गियां

अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी कि रविवार शाम 7बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने ये भी कहा कि करीब डेढ़ घंटे यानी रात करीब 8:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल गाड़ियों के साथ ही 10 एंबुलेंस भी मौके पर पहुँचीं। वहीँ दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी अग्निशमन और राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद थे। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के की वजह काअभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जाँच  जारी है।

UP में आज से फॉलो करना होगा ये रूल, वरना सफर करना होगा मुश्किल; जानिए क्या है CM Yogi के नए नियम

Related Post

जानिए क्या बोले अधिकारी?

दमकल विभाग के अधिकारी ने इस बात की भी जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने सबसे पहले 5 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि झुग्गी-झोपड़ियों जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

UP Heavy Rain Alert: सावधान! UP में होगी गरज चमक के साथ भारी बारिश, इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026