Categories: क्राइम

तो ऐसे भंडाफोड़ हुआ 21 करोड़ रुपये की डकैती का मामला

कर्नाटक के विजयपुरा जिले (Vijayapura District) में एसबीआई बैंक (SBI Bank) में हुई 21 करोड़ रुपये की डकैती (Robbery) का मामला एक मामूली सड़क दुर्घटना के कारण सुलझ गया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूट का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा ज़िले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक शाखा में हुई करीब 21 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और नकदी की डकैती का मामला एक मामूली सड़क दुर्घटना की वजह से पुलिस सुलझाने में कामयाब रही. कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में बिहार और महाराष्ट्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

कब और कैसे हुई पूरी घटना:

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 सितंबर की है, जब विजयपुर जिले के चडचण कस्बे में SBI की ब्रांच में शाम के करीब 6.30 बजे बजे तीन नकाबपोश बदमाश बैंक के की शाखा में प्रवेश करते हैं. तीनों बदमाशों ने सबसे पहले बैंक कर्मचारियों को बंधकर बनाया और फिर बड़े ही आसानी से 20 किलो सोना जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है और फिर वहां से 1 करोड़ रुपये नकदी लूटकर मौके से फरार हो जाते हैं. जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिलती है पुलिस बिना किसी देर के लुटेरों को पकड़ने के लिए अपना प्लान बनाना शुरू कर देती है. जिसके लिए पुलिस सात टीमों का गठन कर 3 आरोपियों की तलाश में जुट जाती है. 

पुलिस की कार्रवाई और नया मोड़:

अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ देखने को मिलता है. जहां, 21 सितंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर के हुलजांटी गांव में एक छोटे से एक्सीडेंट से आया.  एक वैन का मामूली एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद भीड़ जुटने लगी थी. वैन के ड्राइवर ने अचानक पिस्तौल निकाली और लोगों को धमकाकर गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया.  पुलिस जब मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली, तो उन्हें उसमें से सोने के करीब 21 पैकेट बरामद हुए, जिनमें लगभग 833 ग्राम सोना मिला था. इतना ही नहीं, गाड़ी से 1 लाख रुपये से ज्यादा के नगदी को भी पुलिस ने मौके पर जब्त कर लिया.

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की शुरू:

इस सुराग के आधार पर पुलिस ने इलाके में छानबीन तेज कर दी. दो दिन की तलाश के बाद, पुलिस को एक बंद पड़े घर की छत पर एक बैग मिला. जिसमें 6.54 किलो सोना और लगभग 41 लाख रुपये पड़े हुए थे. पुलिस ने गांव के ही एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.5 किलो सोना और 44.25 लाख रुपये की नगदी को बरामद किया गया. फिर 22 दिन की छानबीन के बाद, कर्नाटक पुलिस ने बिहार और महाराष्ट्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 करोड़ रुपये की डकैती का ऐसा भंडाफोड़ किया. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026