Home > क्राइम > Gurugram crime news: गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत,रेप के बाद हत्या कर शव दफनाया

Gurugram crime news: गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत,रेप के बाद हत्या कर शव दफनाया

Gurugram crime news: गुरुग्राम के सेक्टर-37 इलाके में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी संदीप तुरान के अनुसार आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर करीब चार किलोमीटर दूर ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया.

By: Ranjana Sharma | Published: February 20, 2026 3:27:31 PM IST



Gurugram crime news: गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास एक खाली प्लॉट में तीन साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दबा दिया.

रेप के बाद की हत्या 

पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव शुक्रवार को बरामद किया गया. गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 से 7:15 बजे के बीच बच्ची खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर करीब चार किलोमीटर दूर ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बाद में  आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने गड्ढा खोदा और शव को दबाकर फरार हो गया. जब काफी समय तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

अक्सर बच्ची के साथ खेलता था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है और एक मैन्युफैक्चरिंग फर्म में काम करता था. वह उसी बिंल्डिग में रहता था, जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी और अक्सर उसके साथ खेलता था.

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें संदिग्ध युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव 

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पुलिस टीम को घटनास्थल तक भी लेकर गया, जहां से बच्ची का शव बरामद किया गया. इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जांच की जा सके. 

Advertisement