Categories: क्राइम

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका को मिली खौफनाक सजा! कांप उठेंगी आपकी रूह

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से चौंकाने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है. जहां, 20 साल की फार्मेसी (Pharmacy) की छात्रा को बस इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ गई क्योंकि उसने शादी के प्रस्ताल (Marriage Proposal) को ठुकरा दिया था. आखिर क्या है पूरा मामला हमारी इस खबर में पढ़िए.

Published by DARSHNA DEEP

College Student Murder News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखने को मिली है. जहां, एक बार फिर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक 20 साल की फार्मेसी की छात्रा यामिनी प्रिया की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपी विग्नेश और उसका साथ देने वाला अन्य साथी को मौके से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात:

यह दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना 16 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे हुई थी,  जब स्वतंत्र पाल्या की निवासी यामिनी प्रिया कॉलेज से अपने घर की तरफ लौट रही थी. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विग्नेश छात्रा का पड़ोसी था और उस पर लगातार शादी के लिए दबाव डालने की कोशिश करता था. 

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई शिकायत:

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर, श्रीरामपुरा पुलिस थाने में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. शिकायत में बताया गया है कि आरोपी, जो पीड़िता के घर के ठीक सामने रहता था और परिवार को पहले से ही जानता था, बार-बार छात्रा को शादी करने के लिए मजबूर करता रहता था.

जिस दिन यह वारदात हुई, उस दिन आरोपी विग्नेश ने रेलवे पटरी के पास प्रिया को रोका और फिर से शादी का दोबारा से प्रस्ताव रखा. जब छात्रा ने शादी का प्रस्ताव लेने से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर तेज़ी हमला कर दिया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई की शुरू:

पुलिस ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू की और मुख्य आरोपी विग्नेश के साथ-साथ उसे भागने में मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है. तो वहीं, पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि मामले की में आगे की कार्रवाई लगातार जारी है.  

DARSHNA DEEP

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026